1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बालों को ये किस काम पर लगा दिया इसने, पूरा Video देखकर उड़ जाएंगे आपके होश

बालों को ये किस काम पर लगा दिया इसने, पूरा Video देखकर उड़ जाएंगे आपके होश

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 26, 2024 02:06 pm IST,  Updated : Jul 26, 2024 02:06 pm IST

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बहुत ही अनोखा हेयरस्टाइल देखने को मिला। महिला के बालों का लुक देखने के बाद आप हैरान हो जाएंगे।

Screen Grab- India TV Hindi
ऐसा अनोखा हेयरस्टाइल आपने देखा है कभी? Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की दुनिया बड़ी अनोखी है। यहां दुनियाभर के वीडियो वायरल होते रहते हैं। कभी कुछ ऐसे वीडियो वायरल होते हैं जिन्हें देखने के बाद लोग उसकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाते हैं। तो वहीं कुछ ऐसे वीडियो भी वायरल होते हैं जिन्हें देखने के बाद लोगों के होश ही उड़ जाते हैं और उन्हें हंसने को मजबूर कर देते हैं। आप अगर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी ऐसे कई वीडियो देखे ही होंगे। अगर नहीं देखा है तो फिर आप इस वीडियो को देखिए जो अभी वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

हर इंसान को अपने बालों से काफी प्यार होता है। वह अपने चेहरे के मुताबिक अपने बालों का लुक रखता है ताकि वो अच्छा दिखे। आपने अब तक अलग-अलग तरह के कई हेयरस्टाइल देखे होंगे। मगर क्या आपने कभी फलों की टोकरी वाला स्टाइल देखा है। सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक महिला अपने बालों का अलग लुक करवा रही है। एक आदमी उसके बालों को बनाता नजर आ रहा है। जैसे ही वह बालों का पूरा लुक बना देता है तो देखने वाला भी हैरान हो जाता है। दरअसल उसने बालों को टोकरी का लुक दे दिया है और बालों को फल रखने के काम में लगा दिया। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @Memessking नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ये क्या बकवास है। दूसरे यूजर ने लिखा- बालों का सही उपयोग हो रहा है। तीसरे यूजर ने लिखा- ये क्या करना चाहता है। चौथे यूजर ने लिखा- अबे ये क्या बना दिया है। एक अन्य यूजर ने लिखा- अब ये क्या था?

ये भी पढ़ें-

कारगिल विजय दिवस के दिन सोशल मीडिया पर वायरल हुआ प्यारा Video, इसे देख आपको भी होगा गर्व

Video: पति से तलाक के बाद महिला ने रखी स्पेशल पार्टी, डांस करके किया सेलिब्रेट

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।