1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कारगिल विजय दिवस के दिन सोशल मीडिया पर वायरल हुआ प्यारा Video, इसे देख आपको भी होगा गर्व

कारगिल विजय दिवस के दिन सोशल मीडिया पर वायरल हुआ प्यारा Video, इसे देख आपको भी होगा गर्व

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 26, 2024 12:39 pm IST,  Updated : Jul 26, 2024 12:39 pm IST

आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक प्यारा सा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप भी गौरवान्वित महसूस करेंगे। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

आज हमारा देश 25वां कारगिल विजय दिवस मना रहा है। भारत और पाकिस्तान के बीच अलग-अलग समय पर कुल तीन युद्ध हुए और भारत ने तीनों जीते। मगर सबसे ज्यादा खतरनाक युद्ध कारगिल के युद्ध को माना जाता है। पाकिस्तान से भारत में आए घुसपैठियों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए हमारे सैनिकों ने उन्हें खदेड़ने का काम किया और 1999 का युद्ध जीत लिया। मगर इस युद्ध में हमारे कई वीर सैनिक शहीद भी हुए। और तभी से हम हर साल 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के तौर पर मनाते हैं और अपने सैनिकों को सम्मानित करते हैं। आज देश 25वां कारगिल विजय दिवस मना रहे हैं और इसी बीच सोशल मीडिया पर एक प्यारा सा वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि कुछ सैनिक अपनी एक बख्तरबंद गाड़ी के पास खड़े हैं और निगरानी कर रहे हैं। तभी उनके पास एक छोटा बच्चा चलते हुए आता है और उन्हें एक तिरंगा देता है। सैनिक उस तिरंगे को ले लेते हैं। बच्चा वहां से वापस जाते हुए अचानक मुड़ता है और सैनिकों को सलाम करता है। इसके जवाब में सैनिक भी उसे सलाम करते हुए नजर आते हैं। यह वीडियो वैसे तो पुराना है मगर कारगिल विजय दिवस के मौके पर सोशल मीडिया पर एक बार फिर से वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @BhawaniPallavi नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- इंडियन आर्मी सबसे बेस्ट है। दूसरे यूजर ने लिखा- यह बहुत सही है। एक यूजर ने लिखा- जय हिंद जय भारत।

ये भी पढ़ें-

Video: पति से तलाक के बाद महिला ने रखी स्पेशल पार्टी, डांस करके किया सेलिब्रेट

झाड़ू में कैलोरी! सोशल मीडिया पर वायरल हुई ऐसी तस्वीर जिसे देखते ही मजे लेने लगे लोग

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।