1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. झाड़ू में कैलोरी! सोशल मीडिया पर वायरल हुई ऐसी तस्वीर जिसे देखते ही मजे लेने लगे लोग

झाड़ू में कैलोरी! सोशल मीडिया पर वायरल हुई ऐसी तस्वीर जिसे देखते ही मजे लेने लगे लोग

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 26, 2024 09:49 am IST,  Updated : Jul 26, 2024 09:49 am IST

सोशल मीडिया पर एक झाड़ू के पैकेट की फोटो काफी वायरल हो रही है जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी को कंट्रोल नहीं कर पाएंगे।

Screen Grab- India TV Hindi
सोशल मीडिया पर वायरल हुई झाड़ू के पैकेट की अनोखी तस्वीर Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया बड़ी मजेदार दुनिया है। यहां कब क्या दिख जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। कभी मजेदार वीडियो वायरल होते हैं तो कभी मजेदार तस्वीरें वायरल हो जाती हैं। आप अगर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव हैं तो फिर आप भी वायरल वीडियो और पोस्ट देखते ही होंगे। आपने अब तक डांस, लड़ाई और अजीब हरकत वाले वीडियो देखे होंगे। लेकिन अभी एक ऐसी फोटो वायरल हो रही है जो आपने पहले कभी नहीं देखी होगी। फोटो में एक झाड़ू और उसका पैकेट नजर आ रहा है। झाड़ू के पैकेट पर कुछ ऐसा लिखा नजर आ गया जिस कारण लोग मजे लेने के लिए कमेंट सेक्शन में आ गए।

वायरल फोटो में क्या दिखा?

आपने अब तक कई तरह के झाड़ू देखे होंगे। कुछ झाड़ू पैकेट में आते हैं तो आपने उनके पैकेट भी देखे होंगे। सभी पर कुछ जानकारियां लिखी होती हैं। मगर अभी जिस झाड़ू की फोटो वायरल हो रही है, उसके पैकेट पर कुछ अलग ही लिखा हुआ नजर आ रहा है। पैकेट पर न्यूट्रिशन फैक्ट्स लिखा हुआ है। तस्वीर में सब कुछ तो धुंधला हुआ नजर आ रहा है मगर उसपर लिखी कैलोरी साफ-साफ नजर आ रही है। झाड़ू के पैकेट पर 'कैलोरी 150' लिखा हुआ है। और यही कारण है कि फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

यहां देखें वायरल पोस्ट

इस पोस्ट को इंस्टाग्राम पर jeejaji नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक पोस्ट को 3 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया हुआ है। पोस्ट देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- इसलिए तो हमारी मां हमें ये खिलाती है। दूसरे यूजर ने लिखा- होता होगा भाई तभी तो मां इतने प्यार से खिलाती है। तीसरे यूजर ने लिखा- अब समझ आया घरवाले झाड़ू से पिटाई क्यों करते हैं। वहीं एक यूजर ने लिखा- खाना मत मोटा होता है भाई।

ये भी पढ़ें-

उत्तरकाशी में फिर दिखा यमुना का रौद्र रूप, बहते पानी में खिलौनों की तरह नजर आईं गाड़ियां; देखें भयावह Video

यूट्यूबर Speed ने स्पोर्ट्स कार के साथ किया खतरनाक स्टंट, Video जमकर हुआ वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।