1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मेट्रो में बैठने के लिए नहीं मिली सीट तो फर्श पर लेट गया शख्स, तस्वीरें देख लोगों ने किया रिएक्ट

मेट्रो में बैठने के लिए नहीं मिली सीट तो फर्श पर लेट गया शख्स, तस्वीरें देख लोगों ने किया रिएक्ट

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 24, 2024 12:51 pm IST,  Updated : Jul 24, 2024 12:51 pm IST

एक शख्स की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जो मेट्रो के अंदर की है। वो मेट्रो में फर्श पर लेटा हुआ नजर आ रहा है। फोटो देखने के बाद लोगों ने उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

मेट्रो की फर्श पर लेटे शख्स की फोटो वायरल- India TV Hindi
मेट्रो की फर्श पर लेटे शख्स की फोटो वायरल Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की दुनिया बड़ी अनोखी है। यहां हर तरह के वीडियो और फोटो वायरल होते रहते हैं। कभी डांस करते लोगों के वीडियो वायरल होते हैं तो कभी अजीब पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। कभी लड़ते लोगों के वीडियो वायरल होते हैं तो कभी किसी दुकान पर लगे अजीब बोर्ड की फोटो वायरल हो जाती है। आप अगर सोशल मीडिया के किसी भी प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते हैं तो आपने ऐसे कई पोस्ट और वीडियो देखे ही होंगे। अभी मेट्रो की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिन्हें देखने के बाद आपको यकीन नहीं होगा।

वायरल पोस्ट में क्या दिखा?

माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स जिसे पहले ट्विटर के नाम से जानते थे, उसपर एक पोस्ट वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स की कुछ तस्वीरें नजर आ रही हैं। आप सभी ने मेट्रो में सफर किया ही होगा। मेट्रो में लोगों को फर्श पर बैठने से मना किया जाता है मगर वायरल फोटो में एक शख्स मेट्रो के फर्श पर लेटा हुआ नजर आ रहा है। फोटो में नजर आ रहा है कि वह आदमी बड़े ही आराम से फर्श पर लेटा हुआ है जैसे कोई आदमी अपने घर में पलंग पर लेटता है। मेट्रो की फर्श पर लेटते हुए शख्स अपना फोन चला रहा है।

यहां देखें वायरल फोटो

इस फोटो को एक्स प्लेटफॉर्म पर @ShikharSha34718 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अकाउंट यूजर ने दिल्ली मेट्रो को टैग किया है और इसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फोटो देखने के बाद कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने लिखा- प्लीज ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई कीजिए। दूसरे यूजर ने भी इसके खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए लिखा- हां, मेट्रो की प्रतिष्ठा को खराब होने से बचाने के लिए सख्त कदम उठाने होंगे।

ये भी पढ़ें-

बस यही देखना रह गया था क्या! लड़की का ड्रेस देखने के बाद आप हो जाएंगे हक्के-बक्के, देखें Video

दादी के बाइसेप्स देखकर तो जिम वालों को खुद पर आ जाएगी शर्म, Video हो रहा है जमकर वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।