आजकल नौजवान फिटनेस को लेकर काफी सतर्क हो गए हैं। किसी ने बाहर का खाना कम कर दिया है तो कोई जिम में जाकर अपनी बॉडी बना रहा है। वहीं कोई पार्क या फिर घर में एक्सरसाइज करके खुद को फिट रख रहा है। कुल मिलाकर बात यह है कि आज के समय में लोगों ने फिटनेस को अहमियत देना शुरू कर दिया है। आप अगर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव हैं तो ऐसे कई वीडियो देखे होंगे जिसमें लोग अपनी बॉडी दिखाते हुए नजर आते हैं। मगर अभी एक दादी ने अपने बाइसेप्स दिखाकर इंटरनेट यूजर्स के होश उड़ा दिए हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक लड़का अपने फोन में वीडियो बनाते हुए अपने बाइसेप्स दिखा रहा है। उसके सामने उसकी दादी खड़ी हैं। लड़का जैसे ही अपना बाइसेप्स दिखाता है, उसके तुरंत बाद दादी भी अपना बाइसेप्स दिखाना शुरू करती हैं। दादी को देखते हुए कोई अंदाजा नहीं लगा सकता है कि इस उम्र में भी वो इतनी फिट हैं और इतने शानदार बाइसेप्स हो सकते हैं। और यही कारण है कि वीडियो ने इंटरनेट यूजर्स को हैरान कर दिया है।
यहां देखें वायरल वीडियो
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर gym_lovers018 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 9 लाख 32 हजार लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो देखने के बाद लोगों ने कमेंट सेक्शन में अपना रिएक्शन भी दिया है। एक यूजर ने लिखा- दादी द बॉडी बिल्डर। दूसरे यूजर ने लिखा- दादी जी पूरा स्वैग हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- सावधान पुराने खिलाड़ी मैदान में आ गए। एक अन्य यूजर ने लिखा- दादी बदमाश है।
ये भी पढ़ें-
VIDEO: सीट के लिए बस की खिड़की से घुस रहा था बंदा, अगले ही पल जो हुआ देख नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी