सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपको कब क्या दिख जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। सुबह से लेकर शाम तक अलग-अलग तरह के कई वीडियो वायरल होते हैं जिसमें लड़ाई, डांस और अजीब हरकत करते लोगों के वीडियो शामिल होते हैं। लेकिन कभी-कभी कोई ऐसा वीडियो नजर आ जाता है जिसे देखने के बाद लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं होता है। अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।
Related Stories
वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक महिला सड़क के बीच में बैठी हुई है। उसके पास कुछ सामग्री रखी हुई है और उसने सड़क पर छोटी सी आग जला रखी है। अपनी क्रिया को करने के बाद महिला आग के चारों तरफ घूमते हुए डांस करने लगती है। सड़के से आते-जाते लोग उसे देख रहे हैं लेकिन वो अपने काम में ही लगी हुई है। महिला कोई विशेष पूजा कर रही है या कुछ और यह तो नहीं बताया जा सकता है मगर लोग इसे काला जादू से जोड़ रहे हैं।
यहां देखें वायरल वीडियो
लोगों ने क्या कहा?
इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @PalsSkit नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'दीदी ने पूरे शहर में डर का माहौल बना दिया।' वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने इसे ब्लैक मैजिक बताया। दूसरे यूजर ने लिखा- ये कौन सा काला जादू कर रही है। तीसरे यूजर ने लिखा- सच में एक पल के लिए लोग बहुत डर गए होंगे। एक अन्य यूजर ने लिखा- दीदी में हिम्मत तो है।
ये भी पढ़ें-
Video: मुंबई लोकल में शख्स ने सजा दी सुरों की महफिल, गाना सुनकर आप हो जाएंगे रिफ्रेश
कछुए-खरगोश की रेस याद है! अब Video में देख भी लीजिए आखिर कैसे जीता था कछुआ