1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कछुए-खरगोश की रेस याद है! अब Video में देख भी लीजिए आखिर कैसे जीता था कछुआ

कछुए-खरगोश की रेस याद है! अब Video में देख भी लीजिए आखिर कैसे जीता था कछुआ

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 23, 2024 10:07 am IST,  Updated : Jul 23, 2024 10:07 am IST

अभी सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे देखने के बाद आप सभी को अपना बचपन याद आ जाएगा। दो बच्चों ने कछुए और खरगोश के बीच में एक रेस कराई जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

Screen Grab- India TV Hindi
बच्चों ने कराई खरगोश और कछुए के बीच में रेस Image Source : SOCIAL MEDIA

आप सभी ने अपने बचपन में एक कहानी तो जरूर ही पढ़ी होगी। वहीं कछुए और खरगोश के बीच रेस की कहानी। बचपन में सभी ने पढ़ा है कि जंगल में एक बार खरगोश और कछुए के बीच में रेस कराई गई। शुरू में कछुआ काफी पीछे रह गया और खरगोश आगे निकल गया। मगर अपने आलस के कारण खरगोश सो गया और आखिर में कछुआ रेस को जीत गया। हर किसी ने यह कहानी सुनी और पढ़ी है। लेकिन क्या किसी ने देखा है कि कछुआ कैसे जीता और खरगोश कैसे हारा? अगर नहीं देखा है तो कोई बात नहीं, अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें सब दिख जाएगा।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि दो बच्चों ने अपने घर के बाहर रेस के लिए एक मैदान तैयार किया है। रेस के लिए उन्होंने कछुए और खरगोश को मैदान में उतारा और दोनों को रेस के लिए छोड़ दिया। रेस शुरू होते ही खरगोश तेजी से दौड़ा मगर कुछ दूर जाते ही वो रुक गया। और कछुआ धीमे ही सही मगर रेस खत्म होने तक चलता रहा और आखिर में वो रेस को जीत गया। इसके साथ ही बच्चे खुशी से झूम उठे और उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @iSarikaRathi नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'एक बार फिर यह कछुआ रेस जीत गया।' वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा है- फिर साबित हो गया। दूसरे यूजर ने लिखा- आलसी खरगोश। वहीं कुछ अन्य यूजर्स 'वाह' लिखकर कछुए की तारीफ कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें-

Video: ऐसा होता है एक TC का डर! शख्स का प्रैंक देखने के बाद हंसने लगेंगे आप

दो वक्त की रोटी के लिए कितनी मेहनत कर रहा है स्पाइडरमैन, Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।