1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: ऐसा होता है एक TC का डर! शख्स का प्रैंक देखने के बाद हंसने लगेंगे आप

Video: ऐसा होता है एक TC का डर! शख्स का प्रैंक देखने के बाद हंसने लगेंगे आप

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 23, 2024 09:05 am IST,  Updated : Jul 23, 2024 09:05 am IST

एक शख्स ने रेलवे प्लेटफॉर्म पर जाकर लोगों के साथ ऐसा प्रैंक किया जो आपने पहले कभी देखा नहीं होगा। वीडियो को देखने के बाद आपकी हंसी का निकलना तय है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की दुनिया बड़ी मजेदार है। यहां सुबह से लेकर शाम तक कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। डांस और लड़ाई के वीडियो का वायरल होना तो आम बात हो गया है। मगर इसके अलावा ऐसे वीडियो भी वायरल होते हैं जिन्हें देखने के बाद लोगों की हंसी निकल पड़ती है। इन्हीं वीडियो में से एक वीडियो प्रैंक वाले होते हैं। जिन लोगों को प्रैंक के बारे में नहीं पता उन्हें बता दें कि यह एक तरह का मजाक होता है। एक  शख्स अनजान लोगों के साथ झूठ बोलकर मजाक करता है और कैमरे में उनका रिएक्शन रिकॉर्ड किया जाता है। आइए फिर आपको बताते हैं कि अभी वायरल हो रहे प्रैंक वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

ऐसा प्रैंक कभी देखा है?

आप सभी को यह बात तो पता ही होगी कि किसी भी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए आपके पास टिकट का होना जरूरी है। अगर आप ट्रेन में सफर नहीं करने वाले हैं तो आपके पास प्लेटफॉर्म टिकट का होना बहुत जरूरी है। अगर आपके पास टिकट नहीं होगा तो TC आपको चालान काट सकता है। वायरल वीडियो में एक शख्स लोगों के साथ यह मजाक कर रहा है। वो लोगों को बता रहा है कि वो जिधर जा रहे हैं, उधर TC खड़ा है। और यह बात सुनते ही लोग डरकर वहां से अपना रास्ता बदल ले रहे हैं। यही कारण है कि प्रैंक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @prof_desi नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'बगैर टिकट का डर।' वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- बिना बात के डरा रहा है सबको। दूसरे यूजर ने लिखा- डरा दिया सबको। तीसरे यूजर ने लिखा- ये इंडिया है बॉस। एक यूजर ने लिखा- ऐसा प्रैंक नहीं करना चाहिए।

ये भी पढ़ें-

दो वक्त की रोटी के लिए कितनी मेहनत कर रहा है स्पाइडरमैन, Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

एक AC से दो कमरों को ठंडा करने के लिए शख्स ने किया जुगाड़, Video देख लोग बोले- 'काम नहीं करेगा'

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।