1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बस यही देखना रह गया था क्या! लड़की का ड्रेस देखने के बाद आप हो जाएंगे हक्के-बक्के, देखें Video

बस यही देखना रह गया था क्या! लड़की का ड्रेस देखने के बाद आप हो जाएंगे हक्के-बक्के, देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 24, 2024 11:49 am IST,  Updated : Jul 24, 2024 11:49 am IST

एक लड़की का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो बड़े अजीब ड्रेस में नजर आ रही है। वीडियो को देखने के बाद लोग भी मजे ले रहे हैं।

Screen Grab- India TV Hindi
अजीब ड्रेस के कारण लड़की का वीडियो हो गया वायरल Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर आपको किसी भी दिन कुछ भी नजर आ रहा है। सोशल मीडिया की दुनिया में अच्छे और अजीब, दोनों तरह की चीजें वायरल होती रहती हैं और समय-समय पर लोगों को दिखती रहती हैं। एक तरफ जहां अच्छे डांस का वीडियो वायरल होता है तो वहीं दूसरी तरफ पब्लिक प्लेस पर अजीब हरकत करते लोगों का भी वीडियो वायरल होता है। कुल मिलाकर बात यह है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा कि ऐसा भी फैशन होता है क्या?

ऐसा ड्रेस कभी देखा है?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक लड़की अपने यूनिक ड्रेस में घर के सामने रील बनाती हुई नजर आ रही है। उसका ड्रेस इतना अजीब है कि वीडियो सोशल मीडिया पर ही वायरल हो गया है। दरअसल उसने आलू-प्याज रखने वाली बोरी को काटकर अपना ड्रेस बना लिया है। और उसे ही पहनकर वो अपने घर के बाहर रील बना रही है। लड़की का ड्रेस इतना अजीब है कि उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और अब लोग भी उससे मजे ले रहे हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @y_iamcrazyy नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'नए भारत का नया फैशन।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 90 हजार से अधिक लोग ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- वो स्त्री है। दूसरे यूजर ने लिखा- रील ने क्या-क्या कर दिया। तीसरे यूजर ने लिखा- यही देखना रह गया था। वहीं एक यूजर ने लिखा- चलो अब पाषाण युग में लौट चलें।

ये भी पढ़ें-

दादी के बाइसेप्स देखकर तो जिम वालों को खुद पर आ जाएगी शर्म, Video हो रहा है जमकर वायरल

VIDEO: सीट के लिए बस की खिड़की से घुस रहा था बंदा, अगले ही पल जो हुआ देख नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।