1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लड़की से बात करने के लिए लड़के ने भेजा मैसेज, अब स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

लड़की से बात करने के लिए लड़के ने भेजा मैसेज, अब स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 25, 2024 04:19 pm IST,  Updated : Jul 25, 2024 04:46 pm IST

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अभी एक स्क्रीनशॉट काफी वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़के का मैसेज नजर आ रहा है। मैसेज को देखने के बाद लोगों ने अपना-अपना रिएक्शन दिया है।

सोशल मीडिया पर वायरल स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
सोशल मीडिया पर वायरल स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

आज के समय में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल काफी ज्यादा हो रहा है। लोग अपने मनोरंजन के लिए और फेमस होने के लिए तो सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर ही रहे हैं। मगर इसके साथ दोस्तों और अनजान लोगों से बात करने के लिए भी इसका खूब इस्तेमाल होता है। या फिर यूं कहें के इसके लिए ही सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म्स का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है। इसी तरह एक लड़के ने लड़की से बात करने के लिए उसके सोशल मीडिया हैंडल पर उसे मैसेज भेजा लेकिन अब उसका स्क्रीनशॉट दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि उसने मैसेज में क्या लिखा है।

स्क्रीनशॉट हो गया वायरल

सोशल मीडिया पर एक मैसेज का स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है जो इंस्टा का मालूम पड़ता है। लड़के के लिए लड़की अनजान है तो उसने उसे एक मैसेज भेजा। उसने लिखा, 'देख, सुन, समझ, एक ही मैसेज कर सकता हूं और उतना ही करूंगा। बॉयफ्रेंड है तो रहने दे, नहीं है तो सच में अच्छा लड़का हूं। ट्राई कर, बात करते हैं, जानते हैं, समझते हैं फिर आगे देख लेंगे।' लड़के की तरफ से किया गया यह मैसेज अभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल पोस्ट

इस पोस्ट को एक्स हैंडल पर @lunasol187 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे खबर लिखे जान तक 1 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। पोस्ट देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ये फिल्मी लड़का लगता है, इसे एक मौका दो। दूसरे यूजर ने लिखा- मुझे तो ऐसे मैसेज आते ही नहीं। तीसरे यूजर ने लिखा- कोई अच्छा लड़का किसी अनजान लड़की को मैसेज नहीं करता। चौथे यूजर ने लिखा- कम से कम ईमानदार है। वहीं एक यूजर ने लिखा- बस इतना ही कॉन्फिडेंस चाहिए लाइफ में।

ये भी पढ़ें-

शख्स ने बाइक में लगा दिया बस वाला गियर, Video देखकर लोग उड़ाने लगे मजे

इस लड़की का दिमाग देखकर हर कोई हो जाएगा दंग, Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।