1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस लड़की का दिमाग देखकर हर कोई हो जाएगा दंग, Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

इस लड़की का दिमाग देखकर हर कोई हो जाएगा दंग, Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 25, 2024 11:44 am IST,  Updated : Jul 25, 2024 11:44 am IST

बारिश से बचने के लिए लड़की को छाता की जरूरत थी। इसके बाद उसने जो किया, उसे देखने के बाद आप अपने सिर को पीटने लगेंगे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कभी भी कुछ भी ऐसा नजर आ सकता है जो लोगों को हैरान कर दे। आप इंस्टाग्राम पर एक्टिव हो, फेसबुक पर हो या फिर ट्विटर पर हो, हर जगह अलग-अलग तरह के वीडियो वायरल होते ही रहते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अधिकतर डांस, लड़ाई और अजीब हरकत करते लोगों के वीडियो वायरल होते हैं। मगर कभी-कभी कुछ ऐसे लोगों के भी वीडियो वायरल हो जाते हैं जिन्हें देखने के बाद उनकी सोचने की क्षमता का पता चलता है और फिर यूजर अपनी हंसी को कंट्रोल नहीं कर पाता है। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में ऐसा क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक लड़की किसी बिल्डिंग के नीचे खड़ी है। बारिश से बचने के लिए उसे एक छाता की जरूरत है। दूर बैठी उसकी दोस्त उसे छाता दिखाती है। इसके बाद वो भागते हुए अपनी दोस्त के पास जाती है, उससे छाता लेती है और फिर भागते हुए उसी बिल्डिंग के नीचे जाकर खड़ी हो जाती है। इसके बाद वो छाता खोलकर आराम से चलते हुए अपनी उसी दोस्त के पास जाती है जिसके पास वो छाता लेने के लिए गई थी। यही कारण है कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @hooda_honey नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'इतना खतरनाक आईडिया और किसी को आ भी नहीं सकता।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 4 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- लड़की है बहुत ज्यादा दिमाग है, ईमानदारी से काम करती है। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई कोई इस आईडिया को भारत लाओ। तीसरे यूजर ने लिखा- वाह दीदी वाह। वहीं एक यूजर ने लिखा- भींगने से बच गए।

ये भी पढ़ें-

हथकड़ी पहने ताजमहल देखने पहुंचा था कैदी, Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

Video: 'स्पाइडरमैन' को कार के साथ स्टंट करना पड़ गया भारी, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने काटा तगड़ा चालान

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।