1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: शादी का वचन दिला रहे थे पंडित जी, तभी दूल्हे ने कही ऐसी बात, लोग हंसने को हो गए मजबूर

Video: शादी का वचन दिला रहे थे पंडित जी, तभी दूल्हे ने कही ऐसी बात, लोग हंसने को हो गए मजबूर

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 22, 2024 01:43 pm IST,  Updated : Jul 22, 2024 01:43 pm IST

एक शादी के दौरान पंडित जी दूल्हे को वचन दिला रहे थे। मगर इसी दौरान दूल्हा कुछ ऐसी बात बोल देता है कि अचानक सभी लोग हंसने लगते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दिन भर कुछ ना कुछ वायरल होता ही रहता है। कभी डांस करते कपल्स का वीडियो वायरल होता है तो कभी मेट्रो या ट्रेन में सीट के लिए लड़ते हुए लोगों का वीडियो वायरल हो जाता है। इसके अलावा भी तमाम तरह के वीडियो वायरल होते हैं। मगर अभी एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप हंसने लगेंगे। वीडियो देखने के बाद लोग भी इंटरनेट यूजर्स की भी हंसी निकल गई और कमेंट सेक्शन में अपना रिएक्शन देने लगे। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या देखने को मिला।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वो किसी शादी के दौरान का है। मंडप में दूल्हा और दुल्हन बैठे हुए हैं। आस-पास कई रिश्तेदार बैठकर शादी देख रहे हैं। पंडितजी उन्हें वचन दिला रहे हैं। इसी दौरान पंडितजी एक वचन दिलाते हुए कहते हैं, 'जब रूठेगी तब मैं मनाऊंगा।' इस वचन को दूल्हे को दोहराना था मगर वह पंडितजी की तरफ इशारा करते हुए कहता है, 'अच्छा आप मनाएंगे।' और यह सुनते ही सब हंसने को मजबूर हो जाते हैं। यही कारण है कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर jaygogadecoration9094 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 4 लाख 76 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- भाई अपने आप को मुसीबत से बचाना चाहता है। दूसरे यूजर ने लिखा- देखा आपने लापरवाही का नतीजा। तीसरे यूजर ने लिखा- ये पक्का बैकबेंचर होगा। एक यूजर ने लिखा- पंडितजी भी मजे ले रहे हैं।

ये भी पढ़ें-

बारिश में डांस करते हुए Video बनाने का लड़की ने बनाया प्लान, मगर जो हुआ उसे देख हंसने लगेंगे आप

इतिहास में पहली बार अखबार का हुआ ऐसा इस्तेमाल, लड़की ने ड्रेस बनाकर पहना, Video हुआ वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।