1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये साइकिल है या फिर चलती फिरती समस्या! शख्स का जुगाड़ देखकर आप पकड़ लेंगे अपना माथा, देखें Video

ये साइकिल है या फिर चलती फिरती समस्या! शख्स का जुगाड़ देखकर आप पकड़ लेंगे अपना माथा, देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 22, 2024 10:52 am IST,  Updated : Jul 22, 2024 10:52 am IST

एक शख्स ने साइकिल में जुगाड़ लगाकर उसे कुछ ऐसा बना दिया है कि वो किसी परेशानी से कम नहीं लग रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

हमारे देश में जुगाड़ करने वाले लोगों की कोई कमी नहीं है। हर गली और हर मोहल्ले में कुछ लोग ऐसे मिल ही जाएंगे जो अपने जुगाड़ के लिए जाने जाते होंगे। ये लोग ऐसे-ऐसे जुगाड़ करते हैं जिनके बारे में आपने कभी सोचा तक नहीं होगा और इनके जुगाड़ अच्छे से काम भी करते हैं। मगर वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिनका जुगाड़ देखकर लोग परेशान होने लगते हैं। उनका जुगाड़ एक परेशानी जैसी लगती है। अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उस वीडियो के बारे में बताते हैं।

ऐसा जुगाड़ कौन बनाता है?

हर किसी ने कभी ना कभी साइकिल तो चलाई ही होगी। साइकिल में दो पैडल होते हैं, एक सीट, दो पहिए और एक चैन होता है। सीट पर बैठकर इंसान पैडल मारता है और उस कारण पहिए घूमते हैं तो साइकिल आगे बढ़ता है। मगर एक शख्स ने साइकिल में जुगाड़ लगाकर उसे बहुत ही अजीब सा बन दिया है। इस शख्स ने साइकिल से बैठने वाली सीट को और दोनों पैडल को हटा दिया है। साइकिल में सिर्फ एक ही पैडल लगा है जिसपर दोनों पैर फिट होते हैं और दोनों पैरों की मदद से ही साइकिल आगे बढ़ेगी। आप एक बार वीडियो देखिए उसके बाद आपको पूरी बात आसानी से समझ में आ जाएगी।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर cringecommets नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख 21 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ये 30 किलोमीटर प्रति साल चलेगी। दूसरे यूजर ने लिखा- मानव सभ्यता पीछे जा रही है। तीसरे यूजर ने लिखा- जब आपकी जिंदगी में कोई समस्या ना हो तब आप इस साइकिल को खरीद सकते हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये कोविड बैच वाला होगा।

ये भी पढ़ें-

अब गांव में भी पहुंच गया 'तौबा-तौबा' गाने का क्रेज, महिला के डांस Video ने सोशल मीडिया पर मचाया धूम

खेल के प्रति ऐसी लगन कभी देखी है? कमर तक भरे पानी में वॉलीबॉल खेलते लड़कों का Video हुआ वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।