1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: अमीरी हो तो ऐसी हो! शख्स का बाथरूम देख हर कोई हो गया दंग, लोग दे रहे हैं अपना रिएक्शन

Video: अमीरी हो तो ऐसी हो! शख्स का बाथरूम देख हर कोई हो गया दंग, लोग दे रहे हैं अपना रिएक्शन

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 22, 2024 08:05 am IST,  Updated : Jul 22, 2024 08:05 am IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी कमेंट सेक्शन में अपनी बात कही है।

Screen Grab- India TV Hindi
शख्स ने अपने बाथरूम में लगवाया AC Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की दुनिया बड़ी अनोखी है। यहां आपको कब क्या देखने को मिल जाए, इसका अंदाजा आप कभी नहीं लगा सकते हैं। और जो लोग सोशल मीडिया के किसी भी प्लेटफॉर्म पर एक्टिव हैं, उन्हें यह बात काफी अच्छे से पता है। डांस, लड़ाई और अजीब हरकत करते लोगों के वीडियो तो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं। मगर इन्हीं वीडियोज के बीच में एक या दो वीडियो ऐसे दिख जाते हैं जो लोगों को हैरान कर देते हैं। अभी इंस्टाग्राम पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। उस वीडियो में एक शख्स का बाथरूम नजर आ रहा है लेकिन वो कोई आम बाथरूम नहीं है। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

ऐसा बाथरूम कभी देखा है?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक अनोखा बाथरूम देखने को मिला। बाथरूम काफी चौड़ा और लंबा है। उसमें इंडियन और वेस्टर्न, दोनों तरह के कमोड लगे हुए हैं। नहाने के लिए शावर है। मगर हैरानी तब होती है जब उस बाथरूम में एक AC लगा हुआ नजर आता है। जी हां, इस शख्स ने अपने बाथरूम में AC लगवाया हुआ है। कई लोग ऐसे हैं जो अपने घर में AC नहीं लगवा पाते हैं और इस शख्स ने अपने बाथरूम में AC लगवाया हुआ है। यही कारण है कि इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर jayaalok.sharma नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 63 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ये टॉयलेट में लगवाने का सपना सपना ही रह गया। दूसरे यूजर ने लिखा- हमने गरीबी देखी है। तीसरे यूजर ने लिखा- मुझे बस इतना अमीर बनना है कि कमोड के नीचे AC लगी रहे। एक अन्य यूजर ने लिखा- भाई दुनिया के सबसे अमीर आदमी तो तुम निकले।

ये भी पढ़ें-

चंद लाइक्स के लिए अपनी जिंदगी को खतरे में डाल रहा है ये युवक, Video देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

बाईस साल के हुए गजराज तो मंदिर में मनाया गया जन्मदिन, Video देख आप भी हार बैठेंगे अपना दिल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।