1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बाईस साल के हुए गजराज तो मंदिर में मनाया गया जन्मदिन, Video देख आप भी हार बैठेंगे अपना दिल

बाईस साल के हुए गजराज तो मंदिर में मनाया गया जन्मदिन, Video देख आप भी हार बैठेंगे अपना दिल

 Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 21, 2024 06:24 pm IST,  Updated : Jul 21, 2024 06:24 pm IST

आप अब तक कई लोगों के बर्थडे पार्टी में गए होंगे और उनका वीडियो भी देखा होगा। लेकिन क्या आपने कभी किसी हाथी के बर्थडे सेलीब्रेशन का वीडियो देखा है।

Screen Grab- India TV Hindi
हाथी के जन्मदिन का वीडियो हुआ वायरल Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बड़ा ही मजेदार प्लेटफॉर्म है। यहां इंसानों के अलावा अलग-अलग जानवरों के भी वीडियो वायरल होते हैं। कभी जंगल में शिकार करते जानवरों का वीडियो वायरल होता है तो कभी किसी घर के पालतू जानवर का वीडियो वायरल होता है। हर वीडियो को देखने के बाद लोगों को अलग अनुभव होता है। जंगल का वीडियो देखने के बाद लोगों को वहां के रहन-सहन का पता चलता है तो वहीं पालतू जानवरों के वायरल वीडियो देखने के बाद लोगों के चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान आती है। अभी सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है वो आपके चेहरे पर मुस्कान लाने वाला वीडियो है। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक हाथी को अच्छे से सजाया गया है और उसके गले में माला पहनाई गई है। उसे एक जगह पर खड़ा किया गया है जहां कुछ फल रखे हुए हैं। वहीं हाथी के चारों तरफ कुछ लोग भी खड़े हैं। हाथी जैसे ही पहला फल खाता है, लोग उसे बर्थडे विश करने लगते हैं। हाथी भी इस पल का आनंद लेता है और मस्त होकर अपने सिर को हिलाता है। वीडियो को देखने के बाद आप अपना दिल इस हाथी पर हार बैठेंगे।

यहां देखें वायरल वीडियो

कहां का है यह वायरल वीडियो?

इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में @BrainXpansion नाम के अकाउंट से इस वीडियो के बारे में कुछ जानकारी दी गई है। उस पोस्ट में लिखा है, 'हाथी का नाम अखिला है और इसका 22वां जन्मदिन भारत के तमिलनाडु राज्य के एक मंदिर में मनाया गया। चूंकि हाथी बहुत चतुर होते हैं, इसलिए आप साफ तौर पर देख सकते हैं कि वह जश्न से काफी खुश था और उसे खिलाए जा रहे फलों का आनंद ले रहा था।'

ये भी पढ़ें-

झरने के नीचे मजे कर रहे थे बाइक चालक, तभी ट्रक वाले ने किया कुछ ऐसा कमाल कि Video हो गया वायरल

Video: वाह क्या टैलेंट है! लड़के ने एक बांस के साथ किया ऐसा कारनामा जिसे देख आप भी करेंगे तारीफ

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।