सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कब कैसा वीडियो देखने को मिल जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। वैसे तो हर दिन डांस और लड़ाई के कई वीडियो वायरल होते हैं। मगर कभी-कभी कुछ ऐसे वीडियो भी सोशल मीडिया पर दिख जाते हैं जिन्हें देखने के बाद लोगों की आंखें खुली की खुली रह जाती है। इन वीडियो में लोग अपने टैलेंट को दिखाते हुए नजर आते हैं जिन्हें देखने के बाद लोग उनकी तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाते हैं। अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप तारीफ करने लगेंगे। आइए फिर आपको वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में ऐसा क्या दिखा?
वीडियो की शुरूआत में नजर आता है कि एक शख्स ने अपने कंधे पर एक लंबे और मजबूत बांस को बैलेंस किए हुए खड़ा है। वहीं पीछे से एक शख्स भागते हुए आता है और अपने दोस्त की कमर के सहारे उस बांस पर चढ़ने लगता है। कुछ ही देर में वह बांस से टॉप पर पहुंच जाता है और वहां जाकर गजब-गजब कारनामे करते हुए नजर आता है। वह कभी छाती के बल पर बांस के ऊपर खुद को बैलेंस करता है तो कभी पैर को लॉक करके बांस के ऊपर खड़ा हो जाता है। वहीं दूसरा शख्स भी बड़े आराम से बांस को बैलेंस किए हुए नीचे खड़ा नजर आता है।
यहां देखें वायरल वीडियो
इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @RNalachoudhary नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'वाह शानदार टैलेंट, क्या गजब का बैलेंस और आत्मविश्वास है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 हजार 600 से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने तारीफ करते हुए लिखा- अद्भुत अविश्वसनीय। दूसरे यूजर ने लिखा- शानदार। तीसरे यूजर ने लिखा- अच्छा टैलेंट है तो वहीं एक यूजर ने लिखा- गजब का टैलेंट है। इस तरह हर कोई इन दोनों शख्स की तारीफ कर रहा है।
ये भी पढ़ें-
किसने बनाया ये मुजस्समा! शख्स की मोटरसाइकिल देखने के बाद आप हो जाएंगे दंग, देखें Viral Video
सीट के लिए ट्रेन में एक बार फिर छिड़ा संग्राम, Video सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल