सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर दिन कई वीडियो वायरल होते हैं। मगर इन्हीं वीडियोज के बीच में कभी-कभी ऐसे वीडियो देखने को मिल जाते हैं जो इंसान को अपना सिर पकड़ने के लिए मजबूर कर देते हैं। आपने भी ऐसे कई वीडियो देखे होंगे जिन्हें देखने के बाद आप हैरान और परेशान हुए ही होंगे। और अगर नहीं देखा है तो फिर आज देख सकते हैं। अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स दुनिया के सबसे मुश्किल कामों में से एक काम को कर रहा है। आइए फिर आपको वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।
Related Stories
ऐसा काम आपने कभी किया है?
इस दुनिया में कई सारे ऐसे काम हैं जिन्हें पूरा करना इंसान के लिए काफी मुश्किल है। इन कामों के लिए उसे किसी ना किसी मशीन का सहारा लेना ही पड़ता है। मगर वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स ने ऐसे ही एक मुश्किल काम को खुद करके दिखाया है। वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स अपने सिर के बालों की गिनती करता हुआ नजर आ रहा है। उसके सिर पर कितने बाल हैं, वो जानने के लिए पहले वो सभी बालों को ट्रिमर की मदद से काटता है और फिर एक बर्तन में डालकर उनकी गिनती शुरू करता है। शख्स को अपने बालों कि गिनने में इतने दिन लगते हैं कि उसके सिर पर फिर से बाल आते हुए नजर आने लगते हैं। वीडियो के आखिर में वह बताता है कि उसके सिर पर कितने बाल हैं।
यहां देखें वायरल वीडियो
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर alcoholicjeff नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 20 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- काश मेरे पास भी ऐसा डेडिकेशन होता। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई एक बार दोबारा गिन लोग, गलत है। तीसरे यूजर ने लिखा- अपने बालों को गिनना असंभव है। चौथे यूजर ने लिखा- इसका अकेलापन पीक पर है। एक अन्य यूजर ने लिखा- गिनती पूरी करने से पहले उसके बाल फिर से वापस आ गए।
ये भी पढ़ें-
लो भाई अब ट्रेन में ये वाली सर्विस भी शुरू हो गई, Video देखने के बाद हो जाएंगे हैरान
ये दुर्गेश नाई का चेला है! शख्स का टैलेंट देखने के बाद सैलून वालों के उड़ जाएंगे होश, देखें Video