1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. किसने बनाया ये मुजस्समा! शख्स की मोटरसाइकिल देखने के बाद आप हो जाएंगे दंग, देखें Viral Video

किसने बनाया ये मुजस्समा! शख्स की मोटरसाइकिल देखने के बाद आप हो जाएंगे दंग, देखें Viral Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 21, 2024 02:44 pm IST,  Updated : Jul 21, 2024 02:44 pm IST

सोशल मीडिया पर एक अजीब सी बाइक देखने को मिली जिसे देखने के बाद आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

इस दुनिया में जुगाड़ करने वालों की कोई कमी नहीं है। और उसमें भी हमारे देश में तो एक से बढ़कर एक जुगाड़ करने वाले लोग मौजूद हैं। कई लोग हैं जो जरूरत पड़ने पर बहुत ही गजब का जुगाड़ बनाते हैं जिन्हें देखने के बाद लोग उनकी तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाते हैं। मगर वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनका जुगाड़ देखने के बाद लोग अपना सिर पकड़ कर बैठ जाते हैं और सोचते हैं की इस जुगाड़ की क्या ही जरूरत थी। अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसे ही जुगाड़ का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने अपना रिएक्शन भी दिया है। आइए फिर आपको वायरल वीडियो और लोगों के रिएक्शन, दोनों के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आपने आजतक कई तरह की बाइक देखी और चलाई होगी। लेकिन क्या आपने कभी 4 पहियों वाली मोटरसाइकिल चलाई है। एक शख्स ने ऐसी ही मोटरसाइकिल बनाई है जिसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है। उसने बाइक में पहले से लगे दोनों पहियों के नीचे एक-एक पहिया और लगा दिया है जिस कारण बाइक काफी ऊंची हो गई है। इसके बा उसने पहियों के बीच में बचे स्पेस में एक अजीब सी सीट लगा दी है जिसपर एक लड़का बैठा हुआ है और जुगाड़ करने वाला शख्स खुद बाइक की सीट पर बैठकर उसे चला रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @Rawat_1199 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'क्या कहना चाहोगे?' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 7 हजार से अदिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ये टैलेंट देश से बाहर नहीं जाना चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा- एक से एक भरे पड़े हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- यह कौन सा आविष्कार नया-नया आ गया है। एक अन्य यूजर ने लिखा- यह क्या हो रहा है, यहां तो जज्बात ही बदल दिए।

ये भी पढ़ें-

सीट के लिए ट्रेन में एक बार फिर छिड़ा संग्राम, Video सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

एक रील बनाने के लिए शख्स ने किया दुनिया का सबसे मुश्किल काम, Video सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।