1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सीट के लिए ट्रेन में एक बार फिर छिड़ा संग्राम, Video सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

सीट के लिए ट्रेन में एक बार फिर छिड़ा संग्राम, Video सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

 Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 21, 2024 12:21 pm IST,  Updated : Jul 21, 2024 12:21 pm IST

ट्रेन के जनरल डिब्बे में सीट पर बैठने के लिए एक बार फिर लड़ाई हुई जिसका वीडियो अभी वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने अपना रिएक्शन भी दिया है।

Screen Grab- India TV Hindi
सीट के लिए ट्रेन में हुई लड़ाई Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर प्लेटफॉर्म पर वैसे तो हर तरह के वीडियो वायरल होते हैं मगर सबसे ज्यादा वीडियो लड़ाई के ही वायरल होते हैं। अगर आप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने तो ऐसा ना जाने कितने ही वीडियो देखे होंगे। मेट्रो, बस और ट्रेन में सीट को लेकर लोगों के बीच झड़प होती है और फिर इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता है। हैरानी तब होती है जब छोटी-छोटी बातों पर लोग आपस में लड़ने लगते हैं। अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स और एक कपल के बीच सीट को लेकर लड़ाई होती नजर आ रही है। आइए आपको बताते हैं कि वायरल वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

लड़ाई का वीडियो हुआ वायरल

वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि एक कपल खिड़की वाली सीट के पास बैठे हुए हैं और वहीं लाल रंग का टी-शर्ट पहना हुआ एक शख्स उन्हें उठने के लिए कहता है। इतने में एक दूसरा शख्स उसे रोकता है तो पहले उन दोनों के बीच में बहस होती है। इसके बाद सीट पर बैठा हुआ शख्स उठकर लाल रंग की टी-शर्ट पहने शख्स से बात करने लगता है। इसके बाद सीट को लेकर दोनों के बीच बहस होने लगती है। इस दौरान ट्रेन में बैठे दूसरे लोग उन्हें रोकने का प्रयास करते हैं। अन्य लोगों को जवाब देते हुए शख्स कहता है कि 5 मिनट में खाना खाकर उठ जाएंगे। इसी बीच वहां बैठी महिला भी लड़ाई में उतर जाती है। पूरे वीडियो में लोग सीट के लिए आपस में लड़ते हुए नजर आ रहे हैं। 

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'सीट को लेकर इंडियन रेलवे के जनरल कोच में यात्रियों के बीच क्लेश हो गया।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 75 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने भी अपना रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने लिखा- ये तो रोज का है, सीट को लेकर क्लेश। दूसरे यूजर ने लिखा- लाल टी-शर्ट वाले को किस बात घमंड है। तीसरे यूजर ने लिखा- ये सीट की दिक्कत तो पूरे इंडिया की दिक्कत है। एक अन्य यूजर ने लिखा- रेलवे में तो रोज का हो गया है अब।

ये भी पढ़ें-

एक रील बनाने के लिए शख्स ने किया दुनिया का सबसे मुश्किल काम, Video सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

लो भाई अब ट्रेन में ये वाली सर्विस भी शुरू हो गई, Video देखने के बाद हो जाएंगे हैरान

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।