1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. खेल के प्रति ऐसी लगन कभी देखी है? कमर तक भरे पानी में वॉलीबॉल खेलते लड़कों का Video हुआ वायरल

खेल के प्रति ऐसी लगन कभी देखी है? कमर तक भरे पानी में वॉलीबॉल खेलते लड़कों का Video हुआ वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 22, 2024 09:04 am IST,  Updated : Jul 22, 2024 09:04 am IST

बारिश में लोगों को क्रिकेट खेलते हुए तो कई बार देखा होगा। मगर अभी सोशल मीडिया पर वॉलीबॉल खेलने वालों का वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर डांस और लड़ाई के वीडियो का वायरल होना तो काफी आम बात है। इसके अलावा भी कई तरह के वीडियो वायरल होते हैं। मगर कभी-कभी कुछ ऐसे वीडियो वायरल होते हैं जिसमें खेल के प्रति लोगों का लगन देखने को मिलता है। कोई बारिश में तो कोई नदी में क्रिकेट खेलता हुआ नजर आता है। क्रिकेट के काफी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं जिन्हें आपने भी देखा ही होगा। मगर अभी वॉलीबॉल खेलते लड़कों का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें कुछ लड़के वॉलीबॉल खेलते हुए नजर आ रहे हैं। मगर ये लोग वॉलीबॉल किसी सूखे मैदान पर नहीं खेल रहे हैं। बल्कि लड़के उस जगह पर वॉलीबॉल खेल रहे हैं जहां कमर तक पानी भर चुका है। दरअसल किसी जगह पर बारिश के बाद काफी पानी भर गया। वहीं लड़कों ने नेट लगाकर वॉलीबॉल खेलना शुरू कर दिया। सभी काफी मस्ती के साथ वॉलीबॉल खेलते हुए नजर आ रहे हैं। और यही कारण है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर volleydonor नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिके जाने तक वीडियो को 1 लाख 60 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो देखे के बाद लोगों ने भी अपना रिएक्शन दिया। एक यूजर ने लिखा- यहां थर्ड अंपायर नहीं फिश अंपायर होगी। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई बाउंड्री का क्या। तीसरे यूजर ने लिखा- अटैकर्स के पास जरूर कुछ पावर है कूदने की। चौथे यूजर ने लिखा- ये हैं असली वॉलीबॉल खिलाड़ी। एक यूजर ने लिखा- आपदा में अवसर।

ये भी पढ़ें-

Video: अमीरी हो तो ऐसी हो! शख्स का बाथरूम देख हर कोई हो गया दंग, लोग दे रहे हैं अपना रिएक्शन

चंद लाइक्स के लिए अपनी जिंदगी को खतरे में डाल रहा है ये युवक, Video देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।