1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इतिहास में पहली बार अखबार का हुआ ऐसा इस्तेमाल, लड़की ने ड्रेस बनाकर पहना, Video हुआ वायरल

इतिहास में पहली बार अखबार का हुआ ऐसा इस्तेमाल, लड़की ने ड्रेस बनाकर पहना, Video हुआ वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 22, 2024 11:46 am IST,  Updated : Jul 22, 2024 11:46 am IST

आपने अखबार को पढ़ते हुए तो कई लोगों को देखा होगा मगर क्या कभी उसे ड्रेस बनाकर किसी को पहनते हुए देखा है। अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर कभी भी कुछ भी दिख सकता है। आप पहले से कभी इसका अंदाजा नहीं लगा सकते हैं कि आज सोशल मीडिया के किस प्लेटफॉर्म पर आपको कैसा वीडियो देखने को मिलेगा। डांस और लड़ाई के वीडियो तो आमतौर पर वायरल होते ही रहते हैं। मगर इन्हीं वीडियोज के बीच में कुछ ऐसे लोगों के वीडियो भी वायरल होते हैं जो अनोखे ड्रेस में नजर आते हैं। कोई बोरी को काटकर शर्ट-पैंट बनाता है और उसे पहनता है। तो कोई डेकोरेशन वाले सामान को कपड़े के तौर पर पहनकर घूमता नजर आता है। ऐसे कई वीडियो सोशल मीडिया पर अब तक वायरल हो चुके हैं। उसी लिस्ट में शामिल होने के लिए अभी एक नया वीडियो वायरल ह रहा है।

अखबार का ऐसा इस्तेमाल कभी देखा है?

दुनियाभर में आज भी लाखों लोग अखबार को पढ़ना पसंद करते हैं। अखबार लोगों को देश और दुनिया की तमाम खबरों के बारे में बताती है जिन्हें जानना उनके लिए जरूरी होती है। और यही कारण है कि लोग अखबार पढ़ते हैं। लेकिन क्या आपने कभी किसी को अखबार को पहनते हुए देखा है। जी हां, अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें ऐसा ही देखने को मिला। दरअसल एक लड़की ने अखबारों को जोड़कर एक ड्रेस बना लिया है और उसे पहनकर अपना वीडियो बनाया है। वही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसे देखने के बाद लोगों ने अपना रिएक्शन भी दिया है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @PalsSkit नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 8 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ये तो उर्फी को भी फेल कर देगी। दूसरे यूजर ने लिका- अरे बाबा ये तो अलग ही है। तीसरे यूजर ने लिखा- क्या कारीगरी है। वहीं एक यूजर ने इसे अखबार परी बताया।

ये भी पढ़ें-

ये साइकिल है या फिर चलती फिरती समस्या! शख्स का जुगाड़ देखकर आप पकड़ लेंगे अपना माथा, देखें Video

अब गांव में भी पहुंच गया 'तौबा-तौबा' गाने का क्रेज, महिला के डांस Video ने सोशल मीडिया पर मचाया धूम

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।