1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बारिश में डांस करते हुए Video बनाने का लड़की ने बनाया प्लान, मगर जो हुआ उसे देख हंसने लगेंगे आप

बारिश में डांस करते हुए Video बनाने का लड़की ने बनाया प्लान, मगर जो हुआ उसे देख हंसने लगेंगे आप

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 22, 2024 01:08 pm IST,  Updated : Jul 22, 2024 01:08 pm IST

अभी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ही जिसमें लड़की बारिश में डांस करने के लिए छत पर जाती दिखती है। मगर अगले ही पल उसके साथ खेला हो जाता है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कभी भी कुछ भी वायरल हो जाता है। मतलब आप इसका अंदाजा पहले से नहीं लगा सकते हैं कि किस दिन आपको सोशल मीडिया पर कैसा वीडियो देखने को मिलेगा। डांस, लड़ाई और अजीब हरकत करते लोगों के वीडियो सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा वायरल होते हैं। वहीं कभी-कभी ऐसे वीडियो भी देखने को मिल जाते हैं जिन्हें देखने के बाद लोग अपनी हंसी को कंट्रोल नहीं कर पाते हैं। अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या देखने को मिला।

लड़की का वीडियो हो गया वायरल

अभी बारिश का मौसम चल रहा है। कुछ लोगों को बारिश का मौसम पसंद नहीं होता है तो कुछ लोगों को बारिश का मौसम बड़ा प्यारा लगता है। जिन लोगों को बारिश पसंद होता है, वो उसमें नहाते हैं या फिर डांस करते हुए अपना वीडियो बनाते हैं। ऐसा ही एक लड़की ने प्लान बनाया। उसने छत पर वीडियो चालू करके छत पर उछलते हुए डांस करने के लिए निकल जाती है। लेकिन अब छत गिला था तो उसका पैर फिसल जाता है और वो नीचे गिर जाती है। अचानक गिरने के कारण उसके पैर में काफी चोट भी लगती है जो वीडियो को देखकर समझ में आता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 4 लाख 53 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- एकदम परफेक्ट, मजेदार रील बन गई। दूसरे यूजर ने लिखा- रील का चक्कर है बाबू भइया। तीसरे यूजर ने लिखा- ये लड़की नहीं लड़का लग रहा है।

ये भी पढ़ें-

इतिहास में पहली बार अखबार का हुआ ऐसा इस्तेमाल, लड़की ने ड्रेस बनाकर पहना, Video हुआ वायरल

ये साइकिल है या फिर चलती फिरती समस्या! शख्स का जुगाड़ देखकर आप पकड़ लेंगे अपना माथा, देखें Video

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।