सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कभी भी कोई सा वीडियो नजर आ सकता है। हर दिन ना जाने कितने ही वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल होते हैं। अलग-अलग कंटेंट से भरे हुए वीडियो सुबह से लेकर शाम तक वायरल होते हैं। कभी डांस का वीडियो वायरल होता है तो कभी लड़ाई का वीडियो वायरल होता है। किसी वीडियों लोगों का टैलेंट नजर आता है तो किसी में अजीब हरकत करते हुए लोग नजर आते हैं। कुल मिलाकर बात यह है कि सोशल मीडिया वायरल वीडियो का एक चलता फिरता अड्डा है जहां तमाम तरह के वीडियो वायरल होते हैं। अभी एक नया वीडियो वायरल हो रहा है।
Related Stories
डांस के कारण वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर अभी एक कपल की शादी का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि पंडित जी डांस का एक स्टेप करते दूल्हा और दुल्हन को दिखाते हैं और उन्हें करने के लिए आग्रह करते हैं। दूल्हा शर्माता है मगर वो उनसे फिर भी आग्रह करते हैं। पंडित जी के कहने पर दूल्हा और दुल्हन हाथ हिला लेते हैं। लेकिन इस दौरान पंडित जी एक मस्ती झूमते हुए अपने स्टेप्स में डांस करते नजर आते हैं। पंडित जी पूरे वीडियो में झूमते और डांस करते ही दिखाई देते हैं और यही कारण है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर south_indian_designerhouse नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 33 हजार से अधिक लोगों ने लाइक कर दिया है। और 1.3 मिलियन लोगों ने देख लिया है।
ये भी पढ़ें-
Victory Parade के बाद मरीन ड्राइव का नजारा देख हो जाएंगे हैरान, Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल