1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. उत्तरकाशी में फिर दिखा यमुना का रौद्र रूप, बहते पानी में खिलौनों की तरह नजर आईं गाड़ियां; देखें भयावह Video

उत्तरकाशी में फिर दिखा यमुना का रौद्र रूप, बहते पानी में खिलौनों की तरह नजर आईं गाड़ियां; देखें भयावह Video

 Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 26, 2024 09:28 am IST,  Updated : Jul 26, 2024 09:28 am IST

उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण लोगों की हालत खराब है। अभी उत्तरकाशी का एक वीडियो सामने आया जिसे देखने के बाद आपको वहां कि स्थिति का सही अंदाजा लग जाएगा।

Screen Grab- India TV Hindi
जलस्तर बढ़ने के बाद पार्किंग तक पहुंचा यमुना का पानी Image Source : INDIA TV

इस समय देश के कई राज्यों में बारिश का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश समेत कई राज्य भारी बारिश के कारण परेशान हैं। इस लिस्ट में उत्तराखंड भी शामिल है। अभी उत्तरकाशी का एक वीडियो सामने आया जिसे देखने के बाद आप पूरी तरह से हैरान हो जाएंगे कि वहां बारिश से लोग किस कद्र परेशान होंगे। वीडियो उत्तराकाशी के जानकीचिट्टी का है। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

जानकीचिट्टी की पार्किंग तक पहुंचा पानी

उत्तरकाशी में कल यानी 25 जुलाई की रात को भारी बारिश हुई। बारिश इतनी ज्यादा हुई की यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया। देर रात भारी बारिश के कारण नदी का जलस्तर इतना बढ़ा कि यमुना का पानी जानकीचिट्टी में बने पार्किंग तक पहुंच गया। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। सामने आए वीडियो में नजर आ रहा है कि देर रात का समय है और सभी गाड़ियां पार्किंग में खड़ी हैं। वहीं यमुना का जलस्तर बढ़ने के कारण नदी का पानी उस पार्किंग तक पहुंच गया और बहते हुए आगे की तरफ जा रहा है।

यहां देखें वीडियो

किन राज्यों में मॉनसून ने दिखाया रौद्र रूप 

महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक और तमिलनाडु में मॉनसून अपना रौद्र रूप दिखाने लगा है। राज्य अलग-अलग हैं लेकिन सभी स्थानों पर लगभग एक जैसी ही तस्वीर है। हर जगह बारिश की मार और बाढ़ का कहर लोगों को देखने को मिल रहा है। महाराष्ट्र में पुणे शहर टापू बन गया है। कोल्हापुर में सबकुछ डूब गया है। रायगड़ में बारिश का पानी सैलाब बनकर तबाही मचा रहा है। मुंबई की सड़कें जलमग्न हो चुकी है। नवी मुंबई के हालात भी ऐसे हैं। इस कारण नदी के किनारे की दुकानें, सड़क पर खड़ी गाड़ियां डूब चुकी हैं और मेट्रो के अंदर तक पानी भर गया है। 

(अनामिका गौर की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें-

यूट्यूबर Speed ने स्पोर्ट्स कार के साथ किया खतरनाक स्टंट, Video जमकर हुआ वायरल

बस की तारीफ करते हुए शख्स ने खाई दुनिया की अनोखी कसम, Video हुआ वायरल तो लोगों ने कही ये बातें

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।