1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अब मार्केट में ये कौन सा कोबरा आ गया? Video हुआ वायरल तो मजे लेने लगे लोग

अब मार्केट में ये कौन सा कोबरा आ गया? Video हुआ वायरल तो मजे लेने लगे लोग

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 25, 2024 06:38 pm IST,  Updated : Jul 25, 2024 06:38 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी को रोक नहीं पाएंगे। वीडियो में एक शख्स नाग बनकर मार्केट में डांस करता हुआ नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बड़ी मजेदार दुनिया है। यहां कब और कैसा वीडियो नजर आ जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर दिन ना जाने कितने ही वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो देखने के बाद लोग हैरान हो जाते हैं तो कुछ वीडियो लोगों को हंसने पर मजबूर कर देते हैं। अभी सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप जोर-जोर से हंसने लगेंगे और यह भी सोचेंगे कि लोग क्या-क्या करते हैं। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आपने आज तक जब भी नागिन डांस देखा होगा तो किसी फिल्म या फिर किसी फंक्शन में लोगों को करते हुए देखा होगा। लेकिन क्या आपने कभी मार्केट में किसी को नागिन डांस करते हुए देखा हैय़, वो भी पूरी तैयारी के साथ? अगर नहीं देखा है आज देखने को मिल जाएगा। वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि एक शख्स ने नाग जैसा बनकर मार्केट में डांस कर रहा है। वहीं एक आदमी उसके आगे बिन बजाने की एक्टिंग कर रहा है। मार्केट में जितने भी लोग जा रहे हैं, उन सभी की नजर इन दोनों पर पड़ रही है। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @Rawat_1199 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'मार्केट में नया किंग कोबरा आया है।' वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- इसको कोई जंगल में छोड़ कर आओ। दूसरे यूजर ने लिखा- कैसे कैसे लोग हैं भाई। तीसरे यूजर ने लिखा- इस कोबरा को पैसे चाहिए बस। चौथे यूजर ने लिखा- ये सांप कम जलपरा ज्यादा लग रहा है। एक अन्य यूजर ने लिखा- कुत्तों ने देखा नहीं अभी लगता है।

ये भी पढ़ें-

बहन के जूते ना भीगे इसलिए उसे पीठ पर लेकर चल पड़ा भाई,वायरल Video जीत लेगा आपका दिल

प्रार्थना वाली लाइन लगाकर ये क्या करने लगे बच्चे? Video देखकर नहीं रुकेगी आपकी हंसी

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।