1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बहन के जूते ना भीगे इसलिए उसे पीठ पर लेकर चल पड़ा भाई,वायरल Video जीत लेगा आपका दिल

बहन के जूते ना भीगे इसलिए उसे पीठ पर लेकर चल पड़ा भाई,वायरल Video जीत लेगा आपका दिल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 25, 2024 06:12 pm IST,  Updated : Jul 25, 2024 06:12 pm IST

भाई और बहन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है। इस वीडियो को देखकर यह समझ में आ रहा है कि भाई और बहन का रिश्ता कितना प्यारा होता है।

Screen Grab- India TV Hindi
भाई ने बहन को पीठ पर उठाकर पार किया जमा हुआ पानी Image Source : SOCIAL MEDIA

इंसान के पैदा होते ही उसे कई सारे रिश्ते मिल जाते हैं। इंसान को मां-बाप के अलावा कई रिश्तेदार मिलते हैं, भाई-बहन मिलते हैं। हर रिश्ते की अपनी एक अहमियत और प्यार होता है लेकिन दुनिया में भाई-बहन के रिश्ते को सबसे ज्यादा प्यारा माना जाता है। भाई और बहन दिन भर आपस में लड़ेंगे लेकिन जैसे ही कोई मुसीबत आती है तो दोनों एक दूसरे का साथ देने लगते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि हम अचानक भाई-बहन की बात क्यों कर रहे हैं तो बता दें कि अभी सोशल मीडिया पर भाई-बहन का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप भावुक तक हो सकते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी बारिश का मौसम चल रहा है और कई बार इतनी तेज बारिश हो जाती है कि जगह-जगह पानी भर जाता है। ऐसे में सबसे ज्यादा लोगों के जूते ही भीगते हैं। लेकिन बहन के स्कूल के जूते ना भीगे इसलिए उसका बड़ा उसे अपनी पीठ पर उठा लेता है। वायरल वीडियो में नजर आता है कि भाई-बहन स्कूल के ड्रेस में है। लड़के ने जूते नहीं पहने हैं पर उसकी बहन ने पहना हुआ है। तो भाई उसे अपनी पीठ पर उठाकर पानी को पार करते हुए उसे लेकर जाता है। इसी कारण यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @iAkankshaP नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'इस दुनिया में सबसे प्यारा रिश्ता भाई और बहन का होता है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 4 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- भाई और बहन का रिश्ता ही कुछ ऐसा है। दूसरे यूजर ने लिखा- ये कितना प्यारा वीडियो है। तीसरे यूजर ने लिखा- वह आत्मविश्वास और भरोसा कहीं मैच नहीं हो सकता।

ये भी पढ़ें-

प्रार्थना वाली लाइन लगाकर ये क्या करने लगे बच्चे? Video देखकर नहीं रुकेगी आपकी हंसी

लड़की से बात करने के लिए लड़के ने भेजा मैसेज, अब स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।