1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. प्रार्थना वाली लाइन लगाकर ये क्या करने लगे बच्चे? Video देखकर नहीं रुकेगी आपकी हंसी

प्रार्थना वाली लाइन लगाकर ये क्या करने लगे बच्चे? Video देखकर नहीं रुकेगी आपकी हंसी

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 25, 2024 05:16 pm IST,  Updated : Jul 25, 2024 05:16 pm IST

एक मजेदार वीडियो अभी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद आप भी हंसने लगेंगे जैसे इंटरनेट यूजर्स की हंसी निकल पड़ी।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की दुनिया बड़ी अलग है। यहां आपको ऐसे वीडियो नजर आ जाएंगे जिनके बारे में आपने कभी सोचा तक नहीं होता है। सुबह से लेकर शाम तक कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। डांस और लड़ाई से लेकर जुगाड़ और अजीब हरकत करते लोगों के वीडियो वायरल होते रहते हैं। मगर अभी एक अलग तरह का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद आप अपनी हंसी को कंट्रोल नहीं कर पाएंगे। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में आखिर ऐसा क्या नजर आया जो लोगों को हंसने पर मजबूर कर देगा।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

वीडियो में क्या नजर आ रहा है, वो बताने से पहले आपको आपके बचपन में लेकर चलते हैं। बचपन में आप जब अपने स्कूल जाते होंगे तो सबसे पहले प्रेयर यानी प्रार्थना होती होगी। इसके लिए आप लाइन लगाते होंगे और फिर प्रार्थना करते होंगे। लेकिन क्या कभी प्रार्थना वाली लाइन लगाकर गाना गाया है। अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि बच्चों ने वैसी ही लाइन लगाई हुई है। लेकिन वो प्रार्थना नहीं कर रहे हैं बल्कि बॉलीवुड गाना 'हमको तुमसे प्यार है' गा रहे हैं। हैरानी इस बात की होती है कि गाना सिर्फ बच्चा गाता है और हर एक लाइन के बाद बाकी बच्चे 1-2-1 चिल्लाते हैं। 

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर dramebaazchhori99 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो पर टेक्स्ट के जरिए लिखा है, 'ये वाला स्कूल कहां है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 80 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद हर किसी को हंसी आई और लोगों ने कमेंट सेक्शन में हंसने वाली इमोजी को शेयर करके अपना रिएक्शन दिया।

ये भी पढ़ें-

लड़की से बात करने के लिए लड़के ने भेजा मैसेज, अब स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

शख्स ने बाइक में लगा दिया बस वाला गियर, Video देखकर लोग उड़ाने लगे मजे

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।