1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. नहीं रहे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर विलेन, बेंगलुरु में हुआ निधन, 'गब्बर सिंह' बन मचाई थी धूम

नहीं रहे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर विलेन, बेंगलुरु में हुआ निधन, 'गब्बर सिंह' बन मचाई थी धूम

 Published : Dec 15, 2024 02:13 pm IST,  Updated : Dec 15, 2024 02:19 pm IST

भोजपुरी सिनेमा के मशहूर अभिनेता विजय खरे, जिन्हें गब्बर सिंह का किरदार निभाने के लिए जाना जाता है। उनका 15 दिसंबर को सुबह 4 बजे बेंगलुरु के कावेरी अस्पताल में निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से बीमार थे।

Vijay Khare passes away- India TV Hindi
विजय खरे Image Source : X

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता और विलेन विजय खरे का निधन हो गया है जो 'गब्बर सिंह' के किरदार के लिए फेमस थे। उनकी आज, 15 दिसंबर को सुबह 4 बजे बेंगलुरु के कावेरी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह पिछले कुछ समय से बीमार थे। वो किडनी की समस्या के कारण लंबे समय से बीमार थे और उनका इलाज चल रहा था। भोजपुरी के गब्बर सिंह मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले थे। वह भोजपुरी फिल्मों और शोज में अपने काम के लिए दुनिया भर में फेमस थे। उनके निधन से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के लोग और उनके चाहने वाले गहरे सदमे में हैं।

भोजपुरी एक्टर ने दुनिया को कहा अलविदा

विजय खरे की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें भर्ती कराया गया, लेकिन उन्होंने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया। विजय खरे बीते कुछ महीनों से किडनी की समस्या से बीमार परेशान चल रहे थे। विजय खरे के निधन से उनके प्रशंसक और इंडस्ट्री को जबरदस्त झटका लगा है। बिहार के मुजफ्फरपुर में जन्मे विजय ने 200 से अधिक भोजपुरी फिल्मों में अभिनय किया था और भोजपुरी सिनेमा में उनके योगदान के लिए उन्हें 2019 में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया था जो रवि किशन, निरहुआ और मनोज तिवारी सहित कई भोजपुरी अभिनेताओं को भी मिल चुका है। विजय मुंबई में रहते थे, जहां उनका विजय खरे अकादमी के नाम का एक एक्टिंग स्कूल है।

विजय खरे का अंतिम संस्कार कब होगा

फिल्मों में खूंखार विलेन कि भूमिका निभाने के लिए मशहूर विजय खरे की सुपरहिट फिल्मों में से एक 'गंगा किनारे मोरा गांव' (1983) आज भी लोगों के बीच काफी चर्चा में है। विजय खरे ने 'रईसजादा' (1976) और 'हमरा से बियाह करबा' (2003) से अपनी दमदार एक्टिंग और शानदार किरदार से हमेशा के लिए फैंस के दिलों में जगह बना ली। बता दें कि सोमवार, 16 दिसंबर को 2 बजे बेंगलुरु में विजय खरे उर्फ गब्बर सिंह का अंतिम संस्कार किया जाएगा। उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से न सिर्फ भोजपुरी सिनेमा, बल्कि अन्य भाषाओं की मूवीज में भी बेहतरीन काम किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन