1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बाइक चुराने की नाकाम कोशिश! चोरी करने के लिए शख्स ने की गजब की एक्टिंग, Video हुआ वायरल

बाइक चुराने की नाकाम कोशिश! चोरी करने के लिए शख्स ने की गजब की एक्टिंग, Video हुआ वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 30, 2024 11:06 am IST,  Updated : Jul 30, 2024 11:46 am IST

अभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स बाइक को चुराने के लिए एक्टिंग करता हुआ नजर आ रहा है। लेकिन आखिर में वो चोरी करने में असफल हो गया।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कब क्या नजर आ जाए, कुछ नहीं कहा जा सकता है। सुबह से लेकर शाम तक कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। कभी डांस का वीडियो वायरल हो जाता है तो कभी अजीब हरकत करते लोगों के वीडियो वायरल हो जाते हैं। आपने भी अब तक ऐसे कई वीडियो देखे ही होंगे। मगर अभी एक अलग तरह का वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपकी हंसी निकल जाएगी। एक शख्स ने बाइक को चुराने के लिए एक्टिंग करता हुआ नजर आ रहा है। मगर आखिर में वह फेल भी हो जाता है। आइए आपको विस्तार से बताते हैं कि वीडियो में क्या दिखा?

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

किसी एक गली में कुछ मोटरसाइकिल खड़ी थी। तभी एक लड़का अपने हाथ में बैट लेते हुए उनमें से एक बाइक के पास आ जाता है। इसके बाद वो उस बाइक के आसपास ही घूमता है और लोगों को शक ना हो इसलिए वो बैट से बैटिंग की प्रैक्टिस करने की एक्टिंग करता हुआ नजर आता है। इसी दौरान वह चेक कर लेता है कि बाइक का हैंडल लॉक है या फिर नहीं, जो लॉक नहीं था। इसके बाद वो बाइक पर बैठकर उसे गायब करने ही वाला था कि उसकी नजर सामने लगे कैमरे पर पड़ जाती है जिसमें यह सब कुछ रिकॉर्ड हो रहा था। इसके बाद वो अपना चेहरा छुपाते हुए वहां से चला जाता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @swatic12 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'इतिहास में पहली बार क्रिकेट स्टाइल की लूट।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1.8 मिलियन लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- चोरी का तरीका थोड़ा कैजुअल है। दूसरे यूजर ने लिखा- और थर्ड अंपायर का बहुत ही शानदार निर्णय, बैट्समैन आऊट। तीसरे यूजर ने लिखा- ये रंगे हाथों पकड़ा गया। वहीं कुछ यूजर्स ने इसे स्क्रिप्टेड वीडियो बताया।

ये भी पढ़ें-

हरियाणवी गाने पर महिला ने किया गजब का डांस, Video देख लोग कर रहे हैं खूब तारीफ

वाशिंग मशीन की शक्तियों का ऐसा इस्तेमाल, Video देखकर कंपनी वाले भी दंग हो जाएंगे

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।