1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. डांस की ऐसी कला तो बड़े से बड़े डांसर्स में भी नहीं होगी, Video देखकर हो जाएंगे लोटपोट

डांस की ऐसी कला तो बड़े से बड़े डांसर्स में भी नहीं होगी, Video देखकर हो जाएंगे लोटपोट

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 30, 2024 11:25 am IST,  Updated : Jul 30, 2024 11:31 am IST

दो लड़कों ने डांस की ऐसी शुरूआत की जिसके बारे में आज तक शायद ही किसी ने सोचा होगा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

इस दुनिया में जितने भी लोग अजीब हरकत करते हैं, उनका वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कभी ना कभी तो देखने को मिल ही जाता है। आप भी किसी ना किसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तो एक्टिव होंगे ही और वहां आपको ऐसे वायरल वीडियो देखने को मिलते ही होंगे। कोई पब्लिक प्लेस पर अजीब तरीके से डांस करता दिखता है तो कोई अजीब हरकत करते दिखता है। इन सभी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। अभी भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दो लड़कों ने कुछ ऐसी हरकत की जिसे देखने के बाद आप हंसते हुए लोटपोट हो जाएंगे।

ऐसा डांस कभी देखा है?

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें नजर आ रहा है कि दो लोग आपस में लड़ रहे हैं। लड़ाई में एक शख्स सामने वाले पर भारी पड़ता हुआ नजर आता है। वह उसे लातों से मारता है और फिर नीचे गिरा देता है। मगर अगले ही पल जो होता है, वो सबको हैरान कर देता है। इसके तुरंत बाद दोनों डांस करने लगते हैं। आपने अब तक कई डांस वीडियो देखा होगा मगर शायद ही कभी डांस की ऐसी शुरूआत देखी होगी। और यही कारण है कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग एक्स (पहले ट्विटर) पर @IAnkur45 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'डांस करने का तरीका थोड़ा कैजुअल है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा- यह कौन सा तरीका है डांस करने का। दूसरे यूजर ने लिखा- यार ये क्या चल रहा है, मैंने तो सोचा था लड़ाई होगी। तीसरे यूजर ने लिखा- ये डांस है या लड़ाई। चौथे यूजर ने लिखा- शायद इस डांस का नाम मारपीट डांस है। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये क्या हो गया देखते-देखते।

ये भी पढ़ें-

बाइक चुराने की नाकाम कोशिश! चोरी करने के लिए शख्स ने की गजब की एक्टिंग, Video हुआ वायरल

हरियाणवी गाने पर महिला ने किया गजब का डांस, Video देख लोग कर रहे हैं खूब तारीफ

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।