1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये स्टंट देखकर 'खतरों के खिलाड़ी' भी डर जाएंगे, Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

ये स्टंट देखकर 'खतरों के खिलाड़ी' भी डर जाएंगे, Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 29, 2024 12:46 pm IST,  Updated : Jul 29, 2024 12:46 pm IST

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप पूरी तरह से दंग हो जाएंगे। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

Screen Grab- India TV Hindi
चलती गाड़ी पर लोगों ने किया खतरनाक स्टंट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वायरल वीडियो का चलता फिरता एक अड्डा है, जहां दिन भर कोई ना कोई वीडियो वायरल होता ही रहता है। सुबह से लेकर शाम तक कई तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। कभी डांस का वीडियो वायरल होता है तो कभी सीट के लिए लड़ते लोगों का वीडियो वायरल हो जाता है। इसके अलावा अजीब और अश्लील हरकत करते लोगों का भी वीडियो वायरल होता है। लेकिन अभी इन सभी से अलग एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लोग कार के साथ खतरनाक स्टंट करते हुए नजर आ रहे हैं।

ऐसा स्टंट कभी देखा है?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें सबसे पहले नजर आता है कि एक कार को बाएं तरफ के दो पहियों पर चला रहा है। गाड़ी के अंदर कुछ लोग भी बैठे हुए हैं जो फिर खिड़की के जरिए बाहर निकलते हैं। कार से 4 लोग बाहर निकलते हैं और कार के उन दो पहियों को खोल लेते हैं जो हवा में होते हैं। इसके बाद वो उन दोनों पहियों को फिर से लगा देते हैं। इस पूरे स्टंट के दौरान गाड़ी सिर्फ दो पहियों पर चलती हुई नजर आती है। खतरनाक स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है मगर वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्ल़गिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @PalsSkit नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'जब यमराज आपका दोस्त हो तब दोस्त।' खबर लिखे जाने तकर वीडियो को 40 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- क्या ये 6 सेकंड में संभव है। दूसरे यूजर ने लिखा- मुझे यह असली नहीं लगता है। तीसरे यूजर ने लिखा- ये बढ़िया टेक्निक है भाई। एक अन्य यूजर ने लिखा- इतना खतरनाक स्टंट आखिर कैसे करते हैं यह लोग।

ये भी पढ़ें-

ट्रैफिक पुलिसवाले के काम का तरीका आनंद महिंद्रा को आया पसंद, Video शेयर कर कही ये बात

पानी के तेज बहाव में बह रहा था लड़का, मगर फरिश्ता बनकर पहुंचा एक शख्स और बचा ली जान, देखें Video

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।