1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. घर बनवाने की टेंशन ही खत्म! शख्स ने कम खर्चे में किया रहने का जुगाड़; Video देख आप भी कहेंगे 'वाह'

घर बनवाने की टेंशन ही खत्म! शख्स ने कम खर्चे में किया रहने का जुगाड़; Video देख आप भी कहेंगे 'वाह'

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 29, 2024 09:07 am IST,  Updated : Jul 29, 2024 09:21 am IST

एक शख्स ने अपने रहने के लिए ऐसा जुगाड़ किया जिसके बारे में आजतक शायद ही किसी ने सोचा होगा। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Screen Grab- India TV Hindi
शख्स ने रहने के लिए टंकी को ही बना लिया अपना घर Image Source : SOCIAL MEDIA

इस दुनिया में जुगाड़ करने वाले लोगों की कोई कमी नहीं है। जुगाड़ू लोगों को बस एक मौके की तलाश होती है और फिर वो ऐसा जुगाड़ करते हैं जिसे देखने के बाद लोगों के तो होश ही उड़ जाते हैं। वहीं कुछ लोग बिना मौके के भी जुगाड़ करते हैं। ये लोग अपने रहने और अन्य काम के लिए भी जुगाड़ करते रहते हैं। अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स ने अपने रहने के लिए गजब का जुगाड़ किया है। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

ऐसा जुगाड़ कभी देखा है?

आप सभी के घर में पानी रखने के लिए एक टंकी तो लगी ही होगी। किसी के घर में छोटी टंकी तो किसी के घर में बड़ी टंकी होगी। किसी के घर में एक टंकी तो किसी के घर में 2 या 3 टंकी लगी होगी। लेकिन हर किसी के घर में लगे इस टंकी में पानी ही देखने को मिलेगा। क्या किसी ने कभी इस टंकी को घर बनाने के बारे में सोचा है? सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक बड़ी सी टंकी नजर आ रही है। शख्स ने टंकी में एक पार्ट को काटकर उसे दरवाजा बना दिया है। और अंदर उसने अपना बिस्तर बिछाया हुआ है। इस तरह शख्स ने घर बनाने की टेंशन को खत्म करके एक टंकी को ही घर बना लिया है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। trollgramofficial नाम के इंस्टा पेज पर इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में जुगाड़ लिखा हुआ है। वीडियो को देखने के बाद कोई हैरान है तो किसी को हंसी आ रही है। लोगों ने अपने रिएक्शन के मुताबिक कमेंट सेक्शन में इमोजी को शेयर किया है।

ये भी पढ़ें-

चना बेचने का यह तरीका देख इंटरनेट यूजर्स हो गए दंग, Video देखकर लोग ले रहे हैं जमकर मजे

Video: क्लास में बच्चों ने सजाई संगीत की महफिल, टीचर ने भी इस अंदाज में दिया साथ

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।