1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: लोगों को चूना लगाने के लिए कबाड़ी वाले ने अपनाया नया तरीका, मगर शख्स ने खोल दी पोल

Video: लोगों को चूना लगाने के लिए कबाड़ी वाले ने अपनाया नया तरीका, मगर शख्स ने खोल दी पोल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 29, 2024 10:01 am IST,  Updated : Jul 29, 2024 10:01 am IST

एक शख्स ने एक कबाड़ी वाले की पोल खोल दी कि वे कैसे लोगों को धोखा दे रहा है। वीडियो में उसने कबाड़ी वाले का तरीका भी बताया जिसे देखने के बाद आप पूरी तरह से हैरान हो जाएंगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

दुनिया में बदलते समय के साथ तकनीक में भी बदलाव आता है। पहले जहां हमें बैंक में जाकर पैसा भेजना पड़ता था, वहीं अब हम घर बैठे ही किसी को पैसा भेज सकते हैं। पहले जहां हमें चिट्ठी के जरिए अपने परिजनों से बातचीत करनी पड़ती थी, वहीं अब हम फोन के जरिए आसानी से बात कर सकते हैं। इसी तरह हर चीज में बदलाव आया है। ऐसे ही एक बदलाव वजन करने के लिए भी हुआ है। पहले जहां तराजू से वजन होता था, वहीं अब इसके लिए मशीनें आने लगी हैं। लेकिन कुछ लोग इसी मशीन के जरिए लोगों को चूना लगा रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आया।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि एक शख्स वजन करने वाली मशीन पर खड़ी है और उसके हाथ में एक चाभी है। चाभी को दिखाते हुए वह बताता है कि यह वजन करने वाले मशीन की चाभी है। मशीन पहले शख्स का वजन 53 किलो बताता है मगर जैसे ही वह उस चाभी का बटन दबाता है, उसका असली वजन 83 किलो दिखाने लगता है। वह एक बार फिर से बटन दबाता है तो उसका वजन 53 किलो दिखाने लगता है। इस तरह शख्स कबाड़ी वाले की पोल खोल देता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @kattappa_12 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'कबाड़ी वालों का वजन स्कैम।' खबर लिखे जाने तक वीडियो 2 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- अरे भाईसाहब। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- बेवकूफ बनाने का धंधा है भाई।

ये भी पढ़ें-

घर बनवाने की टेंशन ही खत्म! शख्स ने कम खर्चे में किया रहने का जुगाड़; Video देख आप भी कहेंगे 'वाह'

चना बेचने का यह तरीका देख इंटरनेट यूजर्स हो गए दंग, Video देखकर लोग ले रहे हैं जमकर मजे

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।