1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ट्रैफिक पुलिसवाले के काम का तरीका आनंद महिंद्रा को आया पसंद, Video शेयर कर कही ये बात

ट्रैफिक पुलिसवाले के काम का तरीका आनंद महिंद्रा को आया पसंद, Video शेयर कर कही ये बात

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 29, 2024 12:07 pm IST,  Updated : Jul 29, 2024 12:07 pm IST

आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक ट्रैफिक पुलिसवाले का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में ट्रैफिक पुलिसवाला अलग ही अंदाज में अपने काम को करता हुआ नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

आप सभी ने आनंद महिंद्रा का नाम तो सुना ही होगा। आनंद महिंद्रा भारत के जाने-मानें व्यापारी और महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन हैं। आनंद महिंद्रा अपने बिजनेस के अलावा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। वो हर कुछ दिनों में ऐसे वीडियो या पोस्ट शेयर करते रहते हैं जो उन्हें काफी पसंद आता है और उन्हें लगता है कि इसे शेयर करने से लोगों में कुछ बदलाव आ सकता है। आज यानी 29 जुलाई की सुबह भी उन्होंने 'Monday Motivation' के लिए एक वीडियो को शेयर किया है। आइए आपको बताते हैं कि इस वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

सड़क पर जाते समय आपको कई ट्रैफिक पुलिसवाले नजर आते होंगे जो अपने काम को करने के लिए वहां तैनात होते हैं। लेकिन सभी को आप शांत खड़े देखते होंगे। मगर अभी सोशल मीडिया पर एक ट्रैफिक पुलिसवाले का वीडियो वायरल हो रहा है जो आपको काफी पसंद आएगा। वीडियो में नजर आ रहा है कि ट्रैफिक पुलिसवाला काफी यूनिक तरीके से और डांस करते हुए ट्रैफिक का संचालन कर रहा है। और यही कारण है कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर आनंद महिंद्रा ने शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'इस पुलिसवाले ने यह साबित कर दिया कि बोरिंग काम जैसी कोई चीज़ नहीं होती। आप जो भी करना चाहें, कर सकते हैं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- काम आपको खुश और सफल बनाता है। दूसरे यूजर ने लिखा- गजब का जुनून है यार अपने काम के प्रति। तीसरे यूजर ने लिखा- ऐसे लोगों को देखकर अच्छा लगता है जो अपने काम का आनंद उठाते हैं।

ये भी पढ़ें-

पानी के तेज बहाव में बह रहा था लड़का, मगर फरिश्ता बनकर पहुंचा एक शख्स और बचा ली जान, देखें Video

Video: लोगों को चूना लगाने के लिए कबाड़ी वाले ने अपनाया नया तरीका, मगर शख्स ने खोल दी पोल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।