1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: हरियाणवी गाने पर रील बना रही थी बहनें, देखते ही भाई ने लगवा दी क्लास

Video: हरियाणवी गाने पर रील बना रही थी बहनें, देखते ही भाई ने लगवा दी क्लास

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 08, 2024 06:02 pm IST,  Updated : Aug 08, 2024 06:02 pm IST

एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दो बहनें हरियाणवी गाने पर डांस करते हुए अपनी रील बनाते नजर आ रहे हैं। लेकिन वीडियो का अंत देखने के बाद आप अपनी हंसी को कंट्रोल नहीं कर पाएंगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सुबह से लेकर शाम तक कई तरह के वीडियो वायरल होते हैं। कुछ वीडियो लोगों को हंसने पर मजबूर कर देते हैं तो कुछ वीडियो को देखने के बाद लोग अपना माथा पकड़ लेते हैं। इसके अलावा कुछ ऐसे वीडियो भी वायरल होते हैं जिन्हें देखने के बाद लोग उसकी तारीफ करने लगते हैं। तो कुल मिलाकर बात यह है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर तरह के वीडियो वायरल होते हैं। अभी एक वीडियो वायरल हो रहा जिसे देखने के बाद आप हंसने लगेंगे। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि दो बहनें स्कूल का ड्रेस पहने हुए रील बना रही हैं। दोनों बहनें हरियाणवी गाने पर डांस करते हुए अपना वीडियो रिकॉर्ड कर रही हैं। तभी उन्हें उनका छोटा भाई देख लेता है और तुरंत जाकर अपनी मम्मी को बता देता है। मम्मी को जैसे ही पता चलता है, वो कमरे से बाहर आती हैं और दोनों लड़कियों की क्लास लगा देती हैं। यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर अभी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @Memessking नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- डांस अच्छा किया। दूसरे यूजर ने लिखा- ये सही किया। तीसरे यूजर ने लिखा- गजब डांस है। वहीं एक यूजर ने लिखा- क्यों नहीं हो रही है पढ़ाई।

ये भी पढ़ें-

Video: ट्रिपलिंग करते हुए शख्स ने बाइक को लहराया, अगले ही पल मिल गई सजा

Video: 18 महीने के बच्चे पर आवारा कुत्ते ने कर दिया हमला, खौफनाक वीडियो हो रहा है वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।