1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: शख्स को वर्दी का रौब दिखा रहा था पुलिसवाला, अगले ही पल हुआ कुछ ऐसा कि सैल्यूट करने पर हो गया मजबूर

Video: शख्स को वर्दी का रौब दिखा रहा था पुलिसवाला, अगले ही पल हुआ कुछ ऐसा कि सैल्यूट करने पर हो गया मजबूर

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Aug 09, 2024 02:13 pm IST,  Updated : Aug 09, 2024 02:13 pm IST

एक पुलिसवाले को वर्दी का रौब दिखाना उस वक्त भारी पड़ गया, जब वह अनजाने में अपने ही महकमे के अधिकारी को नहीं पहचान पाया। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जब आमने-सामने हुए पुलिसवाला और सिविल ड्रेस वाला आदमी- India TV Hindi
जब आमने-सामने हुए पुलिसवाला और सिविल ड्रेस वाला आदमी Image Source : SOCIAL MEDIA

कई पुलिसवालों की यह आदत होती है, आम आदमी देखा नहीं कि उसके सामने लगते हैं वर्दी की रौब झाड़ने। कई बार तो इसी रौब का इस्तेमाल कर के वे लोगों ने पैसे भी ऐंठ लेते हैं। हालांकि ऐसे पुलिसवालों के पकड़े जाने पर कार्रवाई भी होती है लेकिन ऐसा कभी-कभी ही होता है। हाल में सोशल मीडिया पर इसी तरह का एक वीडियो फिर से सामने आया है जिसमें एक पुलिसवाला सिविल ड्रेस में दिख रहे अफसर को ही वर्दी का रौब दिखाते हुए पकड़ा जाता है।  

'अब आया ऊंट पहाड़ के नीचे'

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स पुलिसवाले की बाइक रोककर उससे पूछताछ कर रहा है। जिस पर पुलिसवाला अपनी वर्दी का रौब झाड़ते हुए उससे बात करा नजर आ रहा है। वीडियो में पुलिसवाला, "किसी की इमरजेंसी भी होती होगी भई, बकवास किए जा रहा है।" इसके बाद वह शख्स अपनी जेब से अपना आई कार्ड निकालता है और पुलिसवाले को दिखाता है। शख्स का आई कार्ड देखते ही पुलिसवाले के होश उड़ जाते हैं और वह सावधान की मुद्रा में खड़ा होकर शख्स को सैल्यूट करते हुए जय हिंद सर बोलता है। दरअसल, वह शख्स कोई और नहीं बल्कि पुलिस महकमे का ही कोई बड़ा अधिकारी था। जिसके बाद उस पुलिसवाले की अक्ल ठिकाने आती है।

वीडियो को लोगों ने बताया स्क्रिप्टेड

वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @flirting.lines नाम के पेज से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 1 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा और 12 लाख लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट कर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। एक यूजर ने लिखा- अब तो नौकरी गई सर। दूसरे ने लिखा- एकदम से वक्त बदल गया, जज्बात बदल गए। तीसरे ने लिखा- भाई ने तो एकदम से वाइल्ड कार्ड एन्ट्री मार दी। वहीं, कई लोगों ने कमेंट कर इस वीडियो को स्क्रिप्टेड बताया।

ये भी पढ़ें:

ट्रैक्टर है या सबमरीन! तालाब के अंदर ही अंदर पनडुब्बी की तरह दौड़ाई ट्रैक्टर, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह स्यापा

नशे में इच्छाधारी नाग बन पुलिस के पीछे पड़ा शख्स, Video देख लोग बोले - लगता है पुलिसवालों ने इसकी नागमणी ले ली है

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।