Sunday, February 15, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ट्रैक्टर है या सबमरीन! तालाब के अंदर ही अंदर पनडुब्बी की तरह दौड़ाई ट्रैक्टर, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह स्यापा

ट्रैक्टर है या सबमरीन! तालाब के अंदर ही अंदर पनडुब्बी की तरह दौड़ाई ट्रैक्टर, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह स्यापा

Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY Published : Aug 09, 2024 01:27 pm IST, Updated : Aug 09, 2024 01:27 pm IST

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ट्रैक्टर तालाब में पूरी तरह डूबने के बाद भी चलकर उस पार पहुंच जाती है।

तालाब में ट्रैक्टर को ले जाते हुए लोग- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA तालाब में ट्रैक्टर को ले जाते हुए लोग

सोशल मीडिया पर कभी-कभी ऐसे वीडियो देखने को मिलते हैं। जिन्हें देखने के बाद हमारी आंखें फटी की फटी रह जाती हैं। हाल में एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। जिसमें दो युवक एक ट्रैक्टर को भरे तालाब में उतार देते हैं और अंदर ही अंदर ट्रैक्टर को दौड़ाते हुए तालाब के उस पार निकाल देते हैं। वीडियो देखने के बाद लोग हैरान रह गए।

पानी के अंदर समा गया ट्रैक्टर

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बड़े से ट्रैक्टर पर दो लोग सवार हैं और तालाब के इस किनारे से दूसरे किनारे तक जाने का सोच रहे हैं। धीरे-धीरे ये लोग ट्रैक्टर को आगे खिसकाते हुए ये लोग पानी में गोता लगाने को तैयार दिख रहे हैं। तालाब में गोता लगाने के चंद सेकंड के अंदर ट्रैक्टर और उस पर सवार दोनों लोग पानी में पूरी तरह से डूब जाते हैं। कुछ सेकंड बाद दोनों युवकों के सिर दिखने शुरू हुए और थोड़ी ही देर में दोनों लोग ट्रैक्टर सहित उस किनारे पर पहुंच गए।

लोगों के मन में आए कई तरह के सवाल

वीडियो देखने के बाद लोगों के मन में कई तरह के सवाल आने लगे। जैसे - क्या ये ट्रैक्टर पानी के अंदर डूबने के बाद भी चल रहा था? क्या वाकई ये संभव है कि ट्रैक्टर का इंजन पानी के अंदर भी चालू रहे। हालांकि वीडियो पर आए कमेंट्स के अनुसार, लोगों का कहना है कि अगर ये ट्रैक्टर महिंद्रा की होगी तब तो ये पानी में चल रही होगी। ऐसे में लोग इस वीडियो पर कई तरह के सवाल उठा रहे हैं। वहीं, कुछ लोग इस वीडियो को पूरी तरह से फेक बता रहे हैं। जबकि कुछ लोगों का कहना है कि ये वीडियो पूरी तरह से सही है। दरअसल, इनका मानना है कि इस ट्रैक्टर को दूसरे छोर पर खड़ा एक और ट्रैक्टर पानी के अंदर इस ट्रैक्टर को रस्से के सहारे खींच रहा था। दूसरी छोर पर खड़ा ट्रैक्टर दूर होने की वजह से वीडियो में साफ तौर पर दिखाई नहीं दे रहा है।

ट्रैक्टर सवार लोगों की हिम्मत की तारीफ करने लगे लोग

लोगों द्वारा दिए गए इस दलील में वाकई दम नजर आता है। अगर आप वीडियो को ध्यान से देखेंगे तो आप देख पाएंगे कि जैसे ही ट्रैक्टर पानी के अंदर जाता है। उस पर सवार एक शख्स ट्रैक्टर के एग्झास्ट पाइप को हाथ से ढंक लेता है। ताकी पानी अंदर ना पहुंच पाए और किनारे पहुंचने के बाद ट्रैक्टर को फिर से स्टार्ट कर पाएं। फिलहाल वायरल हो रहा यह वीडियो केन्या का बताया जा रहा है और ट्रैक्टर पर सवार लोग वहां के किसान हैं। ट्रैक्टर चाहे कैसे भी उस पार पहुंचा हो लेकिन वीडियो देखने के बाद इन लोगों की साहस की जितनी तारीफ की जाए वह कम है।  

ये भी पढ़ें:

दूल्हे ने गाया हनी सिंह का गाना, हाथ जोड़कर सुनने लगी महिला, Video देख लोगों ने दामाद को बताया रानू मंडल का बेटा

नशे में इच्छाधारी नाग बन पुलिस के पीछे पड़ा शख्स, Video देख लोग बोले - लगता है पुलिसवालों ने इसकी नागमणी ले ली है

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement