1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बाइक पर शख्स ने किया गजब का स्टंट मगर टाइमिंग हो गई खराब, Video देखकर पता चलेगा 'कैसे'

बाइक पर शख्स ने किया गजब का स्टंट मगर टाइमिंग हो गई खराब, Video देखकर पता चलेगा 'कैसे'

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 16, 2024 11:11 pm IST,  Updated : Aug 16, 2024 11:11 pm IST

एक शख्स ने खाली सड़क पर अपनी बाइक से स्टंट किया मगर इस स्टंट का समय गलत हो गया। इसके बाद जो हुआ वो जानने के लिए खबर को आखिर तक पढ़ें।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सुबह से लेकर शाम तक कुछ ना कुछ वायरल होता ही रहता है। आप भी किसी ना किसी प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते ही होंगे और आपके फीड पर भी ऐसे वीडियो आते होंगे। ड्रामा, लड़ाई, डांस समेत तमाम तरह के वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल होते रहते हैं। अभी एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स ने बाइक के साथ स्टंट दिखाया है। मगर उसकी किस्मत खराब थी जो स्टंट की टाइमिंग खराब हो गई। आइए आपको बताते हैं कैसे।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि किसी खाली सड़क पर एक शख्स अपनी बाइक चला रहा है। बाइक चलाते हुए वह अपनी बाइक के अगले पहिए को हवा में उठा लेता है और ऐसे ही बाइक को कुछ दूर तक लेकर जाता है। इसके बाद वह बाइक के पहिए को नीचे उतारकर अपने स्टंट को पूरा कर लेता है। मगर अगले ही पल उसे कुछ ऐसा दिखता है जिसके बाद उसे अपनी बाइक को घूमा कर भागना पड़ता है। दरअसल स्टंट के समय ही सामने से पुलिस अपनी गाड़ी में आ रही होती है जो यह सब देख लेती है। इसके बाद पुलिस उसके पीछे लग जाती है।

याहं देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @introvert_hu_ji नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'गलत समय।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- आगे क्या हुआ। दूसरे यूजर ने लिखा- आज तो गया ये। तीसरे यूजर ने लिखा- अब तो बेटा गया। एक अन्य यूजर ने लिखा- अब जेल में होगी व्हीली।

ये भी पढ़ें-

Video: रेलवे स्टेशन पर शख्स ने पुलिसवाले का बनाया स्केच, रिएक्शन देखकर आपके चेहरे पर भी आ जाएगी मुस्कान

Video: बैडमिंटन कोर्ट में लड़की से हुई एक गलती और लोग लेने लगे मजे, बोले- 'अच्छा हुआ बहन शूटिंग नहीं करती'

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।