1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: गोल-गोल पूड़ी बनाने के लिए महिला ने बताई गजब की ट्रिक, लोग भी दे रहे हैं रिएक्शन

Video: गोल-गोल पूड़ी बनाने के लिए महिला ने बताई गजब की ट्रिक, लोग भी दे रहे हैं रिएक्शन

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 16, 2024 04:23 pm IST,  Updated : Aug 16, 2024 04:23 pm IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसने काफी लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। वीडियो में गोल पूड़ियां बनाने का अनोखा तरीका है।

Screen Grab- India TV Hindi
पूड़ी बनाने का यह जुगाड़ आपने कभी देखा है? Image Source : SOCIAL MEDIA

हमारे देश में जुगाड़ करने वाले लोगों की कोई नहीं है। लोगों को जैसे ही मौका मिलता है, वो जुगाड़ करने में लग जाते हैं। वहीं कुछ लोग तो इनसे भी दो कदम आगे होते हैं और हमेशा जुगाड़ करने में लगे होते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को इस्तेमाल करने वाला हर इंसान इस बात को जानता होगा क्योंकि जुगाड़ के सबसे ज्यादा वीडियो तो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ही वायरल होते हैं। आप भी उन लोगों में से एक हो सकते हैं जो सोशल मीडिया पर एक्टिव होंगे और ऐसे वीडियो देखते ही होंगे। अभी एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जो लोगों का काफी पसंद आ रहा है।

पूड़ी बनाने का यह तरीका कभी देखा है?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि एक महिला अपने किचन में खाना बना रही है। उसने चूल्हे पर कढ़ाई रखी हुई है जिसमें गर्म तेल है। उसी तेल में दूध लाने वाले डोल का ढक्कन भी है। इसके बाद महिला उसी ढक्कन में पूड़ी बनाने के लिए गीला आटा डालती है और उसे तेल में डूबा देती है। थोड़ी देर बाद ही पूड़ी फूल जाती है जो पूरी तरह से गोल नजर आती है। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स पर @BabaJapnamwale नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'गोल गोल पूड़ी बनाने की निंजा टेक्निक।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 34 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- यह टेक्निक आज ही अप्लाई करता हूं। दूसरे यूजर ने लिखा- ये तो गजब है। तीसरे यूजर ने लिखा- यह अच्छा तरीक है। चौथे यूजर ने लिखा- लड़कों के लिए अच्छा तरीका है। वहीं एक यूजर ने पूछा- क्या यह तरीका काम करेगा?

ये भी पढ़ें-

मोटिवेशन का ऐसा तरीका तो गूगल भी नहीं बता पाएगा, Video सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

कुछ ज्यादा ही भाव खा रहा था दूल्हा, एक मिनट में दुल्हन ने लगा दिए अक्ल ठिकाने, देखें यह Video

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।