1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कुछ ज्यादा ही भाव खा रहा था दूल्हा, एक मिनट में दुल्हन ने लगा दिए अक्ल ठिकाने, देखें यह Video

कुछ ज्यादा ही भाव खा रहा था दूल्हा, एक मिनट में दुल्हन ने लगा दिए अक्ल ठिकाने, देखें यह Video

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Aug 16, 2024 02:37 pm IST,  Updated : Aug 16, 2024 02:37 pm IST

शादी के दौरान जयमाला के वक्त मिठाई खिलाने की रस्म के वक्त दूल्हा कुछ ज्यादा ही भाव खा रहा था। तभी दुल्हन ने उसे ऐसा सबक सिखाया जिसे वह ताउम्र याद रखेगा।

स्टेज पर दूल्हा और दुल्हन- India TV Hindi
स्टेज पर दूल्हा और दुल्हन Image Source : SOCIAL MEDIA

शादी-ब्याह के कई वीडियो सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल होते रहते हैं। कभी दूल्हा-दुल्हन का डांस देखने को मिलता है तो कभी उनके रिश्तेदारों का। कभी-कभार तो दूल्हा और दुल्हन के मस्ती भरे वीडियो भी सामने आ जाते हैं। हाल में एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों फिर से वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद आपकी हंसी कंट्रोल नहीं होगी। 

दुल्हन ने दूल्हे को ऐसे सिखाया सबक

वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर जयमाला के लिए खड़े हैं। दोनों एक दूसरे को जयमाला पहना चुके हैं। अब एक दूसरे को मिठाई खिलाने की रस्म होनी है। जिसमें दुल्हन दूल्हे को मिठाई खिलाने के लिए उसकी तरफ हाथ बढ़ा रही है। लेकिन दूल्हा बार-बार मिठाई खाने से मना करता है। जैसे ही दुल्हन उसे मिठाई खिलाने के लिए अपना हाथ बढ़ाती है, वैसे ही दूल्हे को मस्ती सूझने लगती है और वह अपना सिर पीछे कर लेता है। दूल्हे का यह नाटक देख दुल्हन गुस्सा जाती है और वह दूल्हे को खींचकर एक थप्पड़ लगा देती है। थप्पड़ मारने के बाद दुल्हन दूल्हे को जबरन पकड़ के मिठाई भी खिला देती है।

वीडियो पर कमेंट कर लोगों ने दूल्हे के खूब लिए मजे

वीडियो देखने के बाद यह कहा जा सकता है कि दुल्हन ने जिस तरह से दूल्हे को सबक सिखाया है उसे वह जीवन भर याद रखेगा। वीडियो को इंस्टग्राम पर @nikaah_shadi नाम के पेज से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर लोग कमेंट कर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नजर आ रहे हैं। हर कोई दुल्हन के करारा जवाब को देखते हुए दूल्हे की खींचाई कर रहा है। 

ये भी पढ़ें:

सड़कों पर बनते दिख जाएगा कुत्ते का मीट, चीन पहुंची Youtuber ने Video में दिखाया वहां का हाल

फुटबॉल मैच हारी टीम तो कोच ने लगाई क्लास, एक-एक कर खिलाड़ियों को मारी लात, Video हुआ वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।