इस दुनिया में कुछ लोग ऐसे हैं जिनके पास बहुत ही शानदार टैलेंट होता है। कोई गजब का डांस करता है तो किसी की आवाज इतनी प्यारी होती है कि आप उसे कई बार सुन सकते हैं। इसी तरह अलग-अलग लोगों के पास अलग-अलग टैलेंट होता है। मगर इस टैलेंट के होने का फायदा तब होता है जब इससे दूसरों के चेहरे पर आप मुस्कान ला सके। एक शख्स ने अपने टैलेंट से ऐसा ही काम किया और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
Related Stories
शख्स ने पुलिसवाले का बनाया स्केच
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो किसी रेलवे स्टेशन का है। दरअसल एक शख्स की नजर वहां तैनात पुलिसवाले पर पड़ी। इसके बाद उसने एक सफेद कागज पर उसका स्केच बनाना शुरु किया। पुलिसवाले को इस बात की जानकारी नहीं थी कि कोई उसका स्केच बना रहा है। स्केच पूरी होने के बाद वह शख्स उस पुलिसवाले को दिखाते है। अपना स्केच देखने के बाद उसके चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान आती है। लेकिन उस पुलिस वाले से भी ज्यादा खुश उसके पास खड़ा दूसरा पुलिसवाला होता है। दोनों स्केच बनाने वाले शख्स ने हाथ मिलाते हैं और एक बार फिर स्केच देखने लगते हैं।
यहां देखें वायरल वीडियो
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर ashiq_pandikkad_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 17 लाख 62 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो देखने के बाद लोगों ने अपना रिएक्शन भी दिया है। एक यूजर ने लिखा- उसका दोस्त उससे भी ज्यादा खुश है। दूसरे यूजर ने लिखा- उसके दोस्त की खुशी सच्ची दोस्ती के बारे में बता रही है। तीसरे यूजर ने लिखा- मैं बेवजह क्यों मुस्कुरा रहा हूं। एक अन्य यूजर ने लिखा- आज मैंने सबसे अच्छी चीज देखी।
ये भी पढ़ें-
कोलकाता मेट्रो: डांस करके लोगों की हंसी का कारण बना लड़का, Video हो रहा है वायरल