1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अब तो कुत्ते को भी लग गई आर्केस्ट्रा देखने की आदत, Video देखकर आप रोक नहीं पाएंगे अपनी हंसी

अब तो कुत्ते को भी लग गई आर्केस्ट्रा देखने की आदत, Video देखकर आप रोक नहीं पाएंगे अपनी हंसी

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 16, 2024 07:01 pm IST,  Updated : Aug 16, 2024 07:06 pm IST

एक मजेदार वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक कुत्ता आर्केस्ट्रा देखता हुआ नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की दुनिया बड़ी मजेदार है। यहां दुनिया भर के ऐसे वीडियो वायरल होते हैं जिन्हें देखने के बाद लोग अपनी हंसी को कंट्रोल ही नहीं कर सकते हैं। आप भी सोशल मीडिया के किसी ना किसी प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते ही होंगे और अगर ऐसा है तो आपके फीड पर भी एक से बढ़कर एक वीडियो आते होंगे। लड़ाई और अजीब हरकत वाले वीडियो के साथ ही मजेदार वीडियो भी वायरल होते हैं। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप हंसने लगेंगे। आइए पहले आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या है और उसके बाद लोगों के कमेंट के बारे में बताएंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो किसी ऑर्केस्ट्रा का है। वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि स्टेज पर कुछ लड़कियां भोजपुरी गाने पर डांस कर रही हैं। तो वहीं स्टेज के सामने कुर्सियों पर बैठकर कुछ लोग उनका डांस देख रहे हैं। मगर वीडियो के वायरल होने का कारण ऑर्केस्ट्रा नहीं बल्कि उस ऑर्केस्ट्रो को देखने वाला एक कुत्ता है। जी हां लोगों के बीच एक कुर्सी पर बड़े ही अच्छे से एक कुत्ता बैठा नजर आ रहा है जिसका पूरा ध्यान डांस कर रही लड़कियों की तरफ ही है। यही कारण है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स पर @Dimaag_Ka_Dahee नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को देखने के बाद काफई लोगों ने अपना रिएक्शन भी दिया है। एक यूजर ने लिखा- हां अब तो कुत्ते भी देख रहे हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- कुत्ते हर जगह होते हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- कोई तो पैसा वसूल करे। चौथे यूजर ने लिखा- पूरा मजा चल रहा है।

ये भी पढ़ें-

Video: गोल-गोल पूड़ी बनाने के लिए महिला ने बताई गजब की ट्रिक, लोग भी दे रहे हैं रिएक्शन

मोटिवेशन का ऐसा तरीका तो गूगल भी नहीं बता पाएगा, Video सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।