1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पाजामे का ऐसा इस्तेमाल तो आपने भी नहीं किया होगा, Video में दिखा सबसे अनोखा जुगाड़

पाजामे का ऐसा इस्तेमाल तो आपने भी नहीं किया होगा, Video में दिखा सबसे अनोखा जुगाड़

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 26, 2024 04:55 pm IST,  Updated : Aug 26, 2024 04:55 pm IST

एक शख्स ने पाजामा का ऐसा जुगाड़ किया जिसके बारे में शायद ही किसी ने सोचा होगा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Screen Grab- India TV Hindi
पाजामे का ऐसा इस्तेमाल कभी किया है? Image Source : SOCIAL MEDIA

इस दुनिया में ऐसे कई लोग हैं जो कमाल का जुगाड़ बैठाते हैं। उन्हें जैसे ही कोई समस्या दिखती है या फिर कोई जरूरत पड़ती है, वो अपना जुगाड़ वाला दिमाग दौड़ाने लगते हैं और कुछ ही देर में बेहतरीन जुगाड़ करते हैं। आप अगर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव हैं तो फिर आपको ऐसे जुगाड़ के बारे में पता ही होगा क्योंकि जुगाड़ के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। और अगर जुगाड़ के वायरल वीडियो नहीं देखे हैं तो फिर आज हम आपके लिए एक गजब का जुगाड़ का वीडियो लेकर आए हैं जो अभी वारल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि दो लोग अलग-अलग चारपाई पर लेटे हुए हैं और उनके सामने एक स्टैंड फैन चल रहा है। उस पंखे की हवा के लिए दोनों लड़ते हैं। कभी कोई पंखे को अपनी तरफ करता तो कभी कोई और। इसी लड़ाई के दौरान एक शख्स के दिमाग की बत्ती जली और उसने पास में लटके एक पाजामे का जुगाड़ कर दिया। उसने पाजामे को उस पंखे पर अच्छे से लगा दिया और इसके बाद दोनों को एक-एक तरफ से हवा आने लगी। इस तरह उस शख्स ने पाजामे का भी जुगाड़ कर दिया।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @NaushadVibe नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'ये जुगाड़ इंडिया से बाहर नहीं जाना चाहिए।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 7 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ये कारवां रुकना नहीं चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा- ये कौन सा जुगाड़ है। तीसरे यूजर ने लिखा- बड़ा सस्ता जुगाड़ है। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये जुगाड़ बढ़िया है।

ये भी पढ़ें-

सड़क पर शख्स ने ऐसा किया जिसे देखकर हर कोई हैरान हो गया, Video आपके भी उड़ा देगा होश

जन्माष्टमी पर वायरल हुआ तेजप्रताप यादव का भौकाली अंदाज, Video देख लोग बोले - इसी का तो हमें इंतजार था

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।