इस दुनिया में जुगाड़ करने वाले लोगों की कोई कमी नहीं है। उन्हें जहां मौका मिलता है, वहीं पर अपना दिमाग लगाने लगते हैं और फिर ऐसा जुगाड़ निकालते हैं जिसे देखकर लोगों का दिमाग ही हिल जाता है। जो लोग भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करता हैं उन्हें यह बात अच्छे से पता होगा क्योंकि इसी प्लेटफॉर्म पर जुगाड़ के सबसे ज्यादा वीडियो वायरल होते हैं। अभी एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जो आपको एक नए तरीके से हैरान करेगा। वीडियो में क्या दिखा, वो बताने के बाद आपको लोगों के मजेदार कमेंट्स भी बताएंगे।
Related Stories
ऐसी सीट कभी देखी है?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो किसी लोकल ट्रेन का है। ट्रेन कोई सा भी हो, लोगों के बैठने के लिए उसमें सीट तो दी ही जाती है। मगर लोकल ट्रेन में कई बार भीड़ ज्यादा होने के कारण सीट नहीं मिल पाती है। ऐसा ही एक शख्स के साथ हुआ। इसके बाद उसने गजब का जुगाड़ लगाया। उसने एक चादर को वहां ऊपर लगे हैंडल में दो अलग-अलग जगहों पर बांध दिया है। इसके बाद वह हैंडल पर लटकर उस चादर में जाकर बैठ गया। इस तरह उसने अपने लिए सीट का जुगाड़ किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर rahulmehto2525 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस खबर को लिखे जाने तक वीडियो को 1700 से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ये तो स्पाइडरमैन बन गया। दूसरे यूजर ने लिखा- सही जुगाड़ कर लिया इसने। तीसरे यूजर ने लिखा- मैं भी अब ऐसा ही करूंगा। चौथे यूजर ने लिखा- भाई को मानना पड़ेगा। वहीं एक यूजर ने लिखा- ये मधुमक्खी का छत्ता लग रहा है। कमेंट में कुछ लोग बता रहे हैं कि यह वीडियो दिल्ली मेट्रो का नहीं बल्कि लोकल ट्रेन का है।
ये भी पढ़ें-
यूट्यूबर स्पीड की तरह खतरनाक स्टंट करना आदमी को पड़ा भारी, Video आपके उड़ा देगा होश
सांड के डर से ट्रांसफार्मर पर चढ़ गए गांव के कई लोग, Video देखकर आप हो जाएंगे हैरान