1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. चारा काटने के लिए शख्स ने लगाया गजब का जुगाड़, Video देखकर लोग भी कर रहे हैं उसकी तारीफ

चारा काटने के लिए शख्स ने लगाया गजब का जुगाड़, Video देखकर लोग भी कर रहे हैं उसकी तारीफ

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 22, 2024 12:01 pm IST,  Updated : Aug 22, 2024 12:01 pm IST

एक शख्स ने पशुओं के लिए चारा काटने वाली मशीन के साथ ऐसा जुगाड़ किया जो लोगों के काम को आसान कर सकता है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर अभी वायरल हो रहा है।

Screen Grab- India TV Hindi
चारा काटने वाली मशीन के साथ शख्स ने किया जुगाड़ Image Source : SOCIAL MEDIA

हमारे देश में जुगाड़ करने वाले लोगों की कोई कमी नहीं है। हमारे देश के अधिकतर लोग अपने काफी काम जुगाड़ से ही कर लेते हैं। और इनके जुगाड़ काफी दमदार भी होते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जितने भी लोग एक्टिव हैं, उन्हें पता ही होगा कि लोग कैसे-कैसे जुगाड़ करते हैं। कुछ लोग जो फालतू का जुगाड़ करते हैं, उन्हें हटा दिया जाए तो अधिकतर लोग काम का जुगाड़ खोजते हैं जिसकी लोग तारीफ भी करते हैं। अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही जुगाड़ का वीडियो वायरल हो रहा है। शख्स का जुगाड़ देखने के बाद लोग उसकी तारीफ भी कर रहे हैं।

ऐसा जुगाड़ कभी नहीं देखा होगा?

जितने लोगों के घर पर गाय या भैंस होगी, उन्हें पता होगा कि उनको चारा डालने के लिए एक मशीन से चारा काटा जाता है। कई जगहों पर वह मशीन मोटर से चलती है लेकिन अधिकतर जगहों पर चारा काटने वाले मशीन को हाथ से ही चलाया जाता है। अब जहां भी हाथ से चलाने वाला मशीन है, उनके लिए एक शख्स ने गजब का जुगाड़ बनाया है। दरअसल उसने मशीन के पास एक टायर लगा दिया है। और टायर के बिल्कुल पास में लाकर बाइक को खड़ा दिया है। अब बाइक के चलते ही पीछे वाला पहिया घूमने लगता है, इसके बाद पीछे वाला पहिया घूमता है और उससे मशीन घूमने लगता है। यह जुगाड़ सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @kdgothwal1 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'वाह गजब जुगाड़ है। भारत के लोग किसी चीज में पीछे नहीं है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 4 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- वाह क्या जुगाड़ है। दूसरे यूजर ने लिखा- जुगाड़ तो बहुत अच्छा है। तीसरे यूजर ने लिखा- भाई के जुगाड़ ने किसान का काम आसान कर दिया है। चौथे यूजर ने लिखा- बहुत ही अच्छा देसी जुगाड़ है भाई। एक अन्य यूजर ने लिखा- भारत में ही संभव हैं ऐसे जुगाड़।

ये भी पढ़ें-

Stree तो यहां भी आ गई! थिएटर में अचानक पहुंची स्त्री ने लोगों का खींचा ध्यान, देखें Video

पोलैंड में PM मोदी ने ऐसा क्या किया जो लोग करने लगे उनकी तारीफ, Video भी हो रहा है वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।