1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बंद गाड़ी को धकेलने का यह तरीका कहां था अब तक? Video देखने के बाद आप हो जाएंगे हैरान

बंद गाड़ी को धकेलने का यह तरीका कहां था अब तक? Video देखने के बाद आप हो जाएंगे हैरान

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 14, 2024 06:35 pm IST,  Updated : Aug 14, 2024 06:35 pm IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। वीडियो देखकर लोगों ने भी अलग-अलग प्रतिक्रिया दी है।

Screen Grab- India TV Hindi
सड़क पर दिखा बंद गाड़ी को धकेलने का नया तरीका Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमेशा कुछ ना कुछ वायरल होता ही रहता है। कभी मजेदार वीडियो वायरल होते हैं तो कभी अनोखे पोस्ट और मैसेज का स्क्रीनशॉट वायरल होते हैं। सोशल मीडिया पर अधिकतर वीडियो ही वायरल होते हैं जो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लेते हैं। आप भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव होंगे ही और आप भी ऐसे वायरल वीडियो को देखते ही होंगे। अभी एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप हैरान भी होंगे और हंसी भी आएगी। आइए फिर बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि सड़क पर दो गाड़ियां एक साथ, धीमी रफ्तार में चल रही है। कैमरे के सामने आने पर हैरान कर देने वाला नजारा दिखता है। दरअसल आगे वाली गाड़ी बंद हो गई है जिसे दूसरी गाड़ी की मदद से ले जाया जा रहा है। मगर इसके लिए गाड़ी में रस्सी बांधकर उसे खींचा नहीं है। बल्कि गाड़ी को बंद गाड़ी के पीछे लगाया है। उसे गाड़ी के बोनट पर एक शख्स बैठा है और वह उसने अपने पैर को आगे वाली गाड़ी में लगाया है और इस तरह वो उस गाड़ी को उसके गंतव्य तक लेकर जा रहे हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @Delhiite_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'इंडिया बिगनर्स के लिए नहीं है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 69 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- जुगाड़ वाला टैलेंट सिर्फ भारत में है। दूसरे यूजर ने लिखा- इंडिया में कुछ भी हो सकता है। तीसरे यूजर ने लिखा- कौन सा माल फूंक लिया है इसने। चौथे यूजर ने लिखा- गजब खेला है। एक अन्य यूजर ने लिखा- कुछ नया एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें-

PAK की आजादी पर अरशद नदीम ने बनाया Video, मगर पीछे से आती आवाज ने बिगाड़ दिया सारा खेल

कूल दिखने के चक्कर में शख्स ने बाइक पर किया खतरनाक स्टंट, Video हो रहा है वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।