1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लड़की नहीं मिली क्या जो शख्स ने Doll से ही कर ली शादी! Video हो रहा है वायरल

लड़की नहीं मिली क्या जो शख्स ने Doll से ही कर ली शादी! Video हो रहा है वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 13, 2024 06:59 pm IST,  Updated : Aug 13, 2024 06:59 pm IST

अभी एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। वीडियो को देखने के बाद लोग भी मजेदार कमेंट कर रहे हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की दुनिया बड़ी अनोखी है। यहां हर तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। कभी-कभी तो कुछ ऐसे वीडियो भी वायरल हो जाते हैं जिनके बारे में किसी ने शायद ही कभी कल्पना की होगी। आप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अगर एक्टिव रहते हैं तो फिर आप इस बात को अच्छे से समझेंगे। अभी भी सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद आप उसे दो-तीन बार और देखेंगे और शायद तब भी आपकी हैरानी कम नहीं होगी। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि एक कुर्सी पर एक शख्स बैठा है जो दूल्हे की तरह तैयार है। उसके गले में माला भी है। वहीं उसके बगल वाली कुर्सी पर एक बच्चा डॉल को लेकर बैठा हुआ है। डॉल को दुल्हन की तरह सजाया हुआ है। दोनों साथ में बैठे हुए हैं और उनके चारों तरफ कई सारे मेहमान भी मौजूद हैं। शादी होने के बाद जैसे एक दूल्हा और दुल्हन साथ में बैठते हैं, दूल्हा और डॉल को ऐसे ही बैठाया गया है। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @Memessking नाम के अकाउंट से 'लास्ट ऑप्शन' लिखकर शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ये क्या हो रहा है यार। दूसरे यूजर ने लिखा- यही लास्ट ऑप्शन है। तीसरे यूजर ने लिखा- अब यही ऑप्शन बचा है। चौथे यूजर ने लिखा- ये कैसा ऑप्शन है। एक अन्य यूजर ने लिखा- सिंगल ही ठीक है।

ये भी पढ़ें-

सड़क पर दौड़ते ट्रक के साथ शख्स ने किया खतरनाक स्टंट, Video हो रहा है वायरल

Video: पेट्रोल पंप पर आदमी की हरकत देख भड़क गया कर्मचारी, देखते ही करने लगा पिटाई

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।