1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: पेट्रोल पंप पर आदमी की हरकत देख भड़क गया कर्मचारी, देखते ही करने लगा पिटाई

Video: पेट्रोल पंप पर आदमी की हरकत देख भड़क गया कर्मचारी, देखते ही करने लगा पिटाई

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 13, 2024 04:58 pm IST,  Updated : Aug 13, 2024 05:10 pm IST

एक आदमी पेट्रोल पंप पर अपनी बाइक में पेट्रोल भरवाने के लिए गया मगर इस दौरान उसने ऐसी बड़ी गलती कर दी कि उसे देखते ही कर्मचारी उस पर भड़क गया।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

आज के समय में अधिकतर लोग आपको ऐसे मिलेंगे जो सोशल मीडिया के किसी ना किसी प्लेटफॉर्म पर एक्टिव जरूर होंगे। कोई इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहता होगा तो कोई फेसबुक और ट्विटर पर ज्यादा समय बिताता होगा। कुल मिलाकर बात यह है कि लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते हैं। आप भी उन लोगों में से एक होंगे। और अगर आप एक्टिव रहते हैं तो फिर आपके सामने भी वायरल वीडियो नजर आते होंगे। आप अलग-अलग तरह के वायरल वीडियो देखते ही होंगे। अभी सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है वो किसी पेट्रोल पंप का है। एक शख्स अपनी बाइक में पेट्रोल भरवाने के लिए वहां पहुंचा हुआ है। वहां दो कर्मचारी और एक अन्य शख्स मौजूद हैं। कर्मचारी जैसे ही पेट्रोल भरने जाता है वह देखता है कि ग्राहक वहां सिगरेट जला रहा है। यह देखते ही वह भड़क जाता है और उसे पीटना शुरू कर देता है। वहां मौजूद अन्य लोग उसे समझाने का प्रयास करते हैं और इतने में कर्मचारी उसे फिर से एक-दो थप्पड़ लगा देता है। वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी तो नहीं मिल पाई मगर अभी वीडियोॉ वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @Mr_mikoo नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'बड़े ही तेजस्वी लोग हैं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 7 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- पिटाई वाले काम ही हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- बहुत अच्छा किया। तीसरे यूजर ने लिखा- धुलाई हो गई। एक अन्य यूजर न लिखा- अब भूलकर भी नहीं पीएगा सिगरेट।

ये भी पढ़ें-

घर में गड्ढा खोदकर शख्स ने किया होश उड़ा देने वाला काम, Video हो रहा है वायरल

ऐसी खतरनाक चेतावनी आपने कभी पढ़ी है क्या? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है पोस्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।