1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ना ताला और ना चाभी, दरवाजे का लॉक देख हैरत में पड़ जाएंगे आप, देखें Video

ना ताला और ना चाभी, दरवाजे का लॉक देख हैरत में पड़ जाएंगे आप, देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 15, 2024 12:54 pm IST,  Updated : Aug 15, 2024 12:54 pm IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नजर आया जिसमें एक शख्स के घर का अनोखा लॉक देखने को मिला। वीडियो को देखने के बाद आप हैरान होने वाले हैं।

Screen Grab- India TV Hindi
दरवाजे का ऐसा अनोखा लॉक कभी देखा है? Image Source : SOCIAL MEDIA

इस दुनिया में एक से बढ़कर एक कारीगर हैं जो अपनी कारीगरी और अपने दिमाग से लोगों को हैरान कर देते हैं। इस बात का गवाह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है क्योंकि गजब की कारीगरी वाले वीडियो सोशल मीडिया पर ही वायरल होते हैं। आप भी ऐसे वीडियो देखते ही होंगे जिन्हें देखने के बाद आप शख्स की तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाते होंगे। और अब तक नहीं देखा है तो कोई बात नहीं, अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें नजर आ जाएगा कि लोग किस तरह अपना दिमाग चलाते हैं। आइए फिर जानते हैं कि वीडियो में क्या दिखा।

ऐसा अनोखा लॉक नहीं देखा होगा

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक घर का दरवाजा नजर आ रहा है। यह दरवाजा घर के बाहर की तरफ करने से खुलता है। दरवाजे के पीछे एक लोहा लगा हुआ है जो दरवाजे को लॉक करता है। मगर इसके लिए कोई चाभी नहीं बनी हुई है। दरवाजे पर आगे की तरफ एक नट लगा हुआ है और उसी नट को घूमाने से दरवाजा लॉक होता है और खुलता है। अब उस नट को घुमाने के लिए रिंच की जरूरत होती है। रिंच को नट के बाहर लगाकर उसे घूमाने से लॉक खुलेगा और बंद होगा। जिस शख्स ने भी इसे बनाया है, उसने गजब का दिमाग लगाया है और यही कारण है कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर playsarcasms नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 6 लाख 92 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो देखने के बाद लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- ओहो रिंच ही चाभी है। दूसरे यूजर ने लिखा- यह वाकई काफी समझदार है। तीसरे यूजर ने लिखा- यह काफी होशियार आदमी है। वहीं एक यूजर ने लिखा- इस बोल्ट में जंक लगने तक इंतजार करो।

ये भी पढ़ें-

फूड ब्लॉगर ने दिखाया जलेबी और आलू की सब्जी का कॉम्बिनेशन, Video देखकर भड़क गए लोग

Video: बरेली के बच्चे की कोई तोड़ नहीं, सवाल का जवाब और लॉजिक उड़ा देगा आपके होश

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।