1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. फूड ब्लॉगर ने दिखाया जलेबी और आलू की सब्जी का कॉम्बिनेशन, Video देखकर भड़क गए लोग

फूड ब्लॉगर ने दिखाया जलेबी और आलू की सब्जी का कॉम्बिनेशन, Video देखकर भड़क गए लोग

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 15, 2024 11:25 am IST,  Updated : Aug 15, 2024 11:25 am IST

सोशल मीडिया पर अभी एक फूड कॉम्बिनेशन का वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोगों को गुस्सा आ गया और वो कमेंट में अपनी बात कह रहे हैं।

Screen Grab- India TV Hindi
जलेबी के साथ आलू की सब्जी का कॉम्बिनेशन देख भड़क गए लोग Image Source : SOCIAL MEDIA

आजकल सोशल मीडिया पर फूड एक्सपेरिमेंट और फूड कॉम्बिनेशन का वीडियो काफी वायरल होता है। आप भी ऐसे वीडियो देखते ही होंगे। कुछ वीडियो को देखने के बाद लोग उसकी तारीफ करते हैं मगर ज्यादातर वीडियो देखने के बाद लोगों को गुस्सा ही आता है और कमेंट सेक्शन में उनका गुस्सा वाला रिएक्शन देखने को मिलता है। अभी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ ऐसा ही देखने को मिला। वीडियो में जलेबी के साथ एक अनोखा कॉम्बिनेशन देखने को मिला जिसे देखकर लोगों का गुस्सा फूट गया।

जलेबी और सब्जी का कॉम्बिनेशन देखा है?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो एक ठेली का है। ठेली वाला एक डोने में जलेबी डालता है। इसके बाद वह उसके ऊपर आलू की सब्जी डाल देता है। आलू की सब्जी डालने के बाद वह दही और मसाला डालकर फूड ब्लॉगर को पकड़ा देता है। फूड ब्लॉगर भी उसे कैमरे में अच्छे से दिखाता है। कॉम्बिनेशन का अनोखा है और आमतौर पर लोगों ने शायद ही इसे कहीं देखा होगा, इसलिए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @SonOfChoudhary नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'इस बंदे को जेल होनी चाहिए।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 4 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- जो ऐसा खाते हैं उनको भी जेल होनी चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा- दूध और जलेबी सुना है, ये क्या बना दिया। तीसरे यूजर ने लिखा- गोलियां चलेंगी गोलियां, क्या वाहियात कारनामा है। चौथे यूजर ने लिखा- ये गुना है। वहीं एक यूजर ने लिखा- यह क्या बकवास बनाए हो बे।

ये भी पढ़ें-

Video: बरेली के बच्चे की कोई तोड़ नहीं, सवाल का जवाब और लॉजिक उड़ा देगा आपके होश

बस में चढ़ने के लिए महिला ने अपनाया नया तरीका, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।